दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में जारी मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों को मिल रही सफलता के बीच खबर दंतेवाड़ा जिले से है। यहां नक्सलियों ने खूनी खेल खेलते हुए एक ग्रामीण को धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। माओवादियों के इस करतूत को मृतक की बेटियों के सामने अंजाम दिया है। इस हमले में बीच–बचाव करने पहुंची बेटी भी घायल हो गई।
यह भी पढ़िए : बीजापुर नक्सल एनकाउंटर की EXCLUSIVE तस्वीरें सबसे पहले देखिए... सिर्फ 'खबर बस्तर डाॅट काॅम' पर...
घटना भांसी थाना क्षेत्र के मोलसनार गांव की है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात ग्रामीण वेशभूषा में नक्सली मोलसनार गांव पहुंचे और ग्रामीण कुम्मा भास्कर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में कुम्मा की मौके पर ही मौत हो गई। खबर है कि पिता को बचाने आई बेटी पर भी नक्सलियों ने हमला किया। जिसमें मृतक कुम्मा की बेटी सुनीता भास्कर घायल हो गई है।
पुलिस के मुताबिक ग्रामीण के शव के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके है। भैरमगढ़ एरिया कमिटी द्वारा फेंके गए पर्चे में जल, जंगल, जमीन और एससी/एसटी एक्ट में संशोधन का विरोध किया है। हालांकि इन पर्चों में ग्रामीण की हत्या के कारणों का उल्लेख नहीं है। वारदात के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
यह भी पढ़िए : चिंतागुफा–बुर्कापाल इलाके में हुई मुठभेड़ में 2 माओवादी ढेर, एक दर्जन से ज्यादा नक्सलियों के घायल होने का दावा, हथियार भी बरामद
यह भी पढ़िए : चिंतागुफा–बुर्कापाल इलाके में हुई मुठभेड़ में 2 माओवादी ढेर, एक दर्जन से ज्यादा नक्सलियों के घायल होने का दावा, हथियार भी बरामद
loading...


Post A Comment: