बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में माओवादियों का खूनी खेल जारी है। नक्सलियों ने कुटरू से दस किमी दूर दरबा पंचायत के सरपंच सोमारूराम माड़वी (28) की मंगलवार की रात करीब दस बजे उसके घर के सामने कुल्हाड़ी और डण्डे से मारकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने उस पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते वारदात को अंजाम दिया है। 

नक्सलियों का खूनी खेल : मुखबिरी के शक में सरपंच की धारदार हथियार से वार कर हत्या की, कुटरू क्षेत्र में दिया वारदात को अंजाम

Read More :  माओवादियों के लिए काल बनी C-60 कमांडो फोर्स... घंटों बिना भोजन और पानी के रहने वाले जवान ऐसे देते हैं सीक्रेट ऑपरेशन को अंजाम

       पुलिस के मुताबिक कुटरू-माटवाड़ा मार्ग पर बसे दरबा गांव में करीब पचास माओवादी सरपंच सोमारू के घर आ धमके। वे उसे सड़क पर लेकर आए और डण्डे से बेदम पिटाई की। नक्सलियों ने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। सरपंच का शव बुधवार की सुबह  कुटरू लाया। यहां शव का पोस्टमार्टम किया गया।  

        बता दें कि दंतेवाड़ा के कुआकोण्डा क्षेत्र में भी नक्सलियों ने इसी तर्ज पर वारदात को अंजाम देते हुए सड़क निर्माण में लगे मुंशी को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना भी मंगलवार की रात की है। हत्या के बाद मृतक के शव को नक्सलियों ने सड़क पर फेंक दिया। शव के पास माओवादियों ने पर्चे भी छोड़े हैं, जिसमें मुखबिरी के आरोप में हत्या किए जाने का उल्लेख किया गया है। 

यह भी पढ़िए :  सड़क निर्माण कार्य में लगे मुंशी को माओवादियों ने उतारा मौत के घाट... पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप, हत्या कर शव सड़क पर फेंका


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: