जांगला @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के प्रवास पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को माओवाद प्रभावित जांगला गांव से 'आयुष्मान भारत योजना' का आगाज किया। उन्होंने यहां देश के पहले हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का भी शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम मोदी ने विकास योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
तयशुदा समय से करीब आधे घंटे पहले जांगला पहुंचे मोदी ने आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से नाम पूछा और हालचाल जाना। पीएम ने महिलाओं और हितग्राहियों से भी चर्चा की। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
यह भी पढ़िए : PM मोदी की सुरक्षा का अभेद किला : जांगला में SPG कमांडो ने संभाला मोर्चा, सुरक्षा ऐसी कि परिंदे को भी पर मारने की इजाजत नहीं
पीएम मोदी ने सभा स्थल से कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने 'आयुष्मान भारत योजना' का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ किया। उन्होने अपने संबोधन में इसे देश को बदलने वाली योजना करार दिया। मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से देश के गरीब परिवारों को बेहतर इलाज की कैशलेस सुविधा मिलेगी। इससे देश के 10 करोड़ परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

Read More : जांगला में सास और बहू की 'बात' सुनेंगे PM मोदी ! बीजापुर में साल भर से चल रहा अनोखा सम्मेलन, प्रधानमंत्री भी होंगे रूबरू
प्रधानमंत्री ने इस दौरान जांगला में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया। बा दें कि यह देश का पहला सेंटर है, जिसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित टीकाकरण और अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा सेवाएं दी जाएंगी। यह पहल राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के अंतर्गत समग्र प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल की अवधारणा पर आधारित है।
यह भी पढ़िए : Live ब्रेकिंग : हेलीकॉप्टर से नक्सलगढ़ जांगला पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, आमसभा को करेंगे संबोधित, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

loading...

Post A Comment: