न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बस्तर के बाद अब बलरामपुर जिले से नक्सली वारदात की खबर आ रही है। यहां शनिवार को माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए सड़क निर्माण कार्य में लगे 5 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। इतना ही नहीं, नक्सलियों द्वारा 1 सब इंजीनियर और ठेकेदार के 2 कर्मचारियों को भी अगवा किए जाने की खबर है।
जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र की यह घटना है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सबाग और पुदांग के बीच सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। इस कार्य को निशाना बनाते माओवादियों ने शनिवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे 5 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों द्वारा जलाई गई वाहनों में 3 हाइवा, 1 लोडर और एक वाइब्रेटर मशीन शामिल होने की बात सामने आ रही है।
यह भी पढ़िए : नक्सलियों का खूनी खेल : बेटियों के सामने पिता को उतारा मौत के घाट, बीच–बचाव कर रही बेटी भी हुई हमले में घायल
खबर यह भी है कि नक्सलियों ने वाहनों में आगजनी के बाद मौके पर मौजूद कंस्ट्रक्शन कंपनी के 2 कर्मचारी और 1 सब इंजीनियर का अपहरण कर लिया है। इस घटना ने इस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। दरअसल, जिस स्थान पर नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, उससे कुछ ही दूरी पर सबाग में सीआरपीएफ का कैंप स्थापित है।

इसके बावजूद नक्सली मौके पर आ धमके और दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब हो गए। इधर, इस वारदात में क्षेत्र में सक्रिय नक्सली वीरसाय का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़िए : चिंतागुफा–बुर्कापाल इलाके में हुई मुठभेड़ में 2 माओवादी ढेर, एक दर्जन से ज्यादा नक्सलियों के घायल होने का दावा, हथियार भी बरामद
यह भी पढ़िए : चिंतागुफा–बुर्कापाल इलाके में हुई मुठभेड़ में 2 माओवादी ढेर, एक दर्जन से ज्यादा नक्सलियों के घायल होने का दावा, हथियार भी बरामद
loading...

Post A Comment: