जांगला @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के नक्सलगढ़ जांगला पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को माओवाद पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने मंच से नक्सलियों का नाम लिए बिना कहा कि बाहरी लोग आपके बच्चों को बहका रहे हैं। बच्चों के हाथों में हथियार थमा कर मरने के लिए आगे कर रहे हैं। इनके बहकावे में न आएं और विकास का रास्ता अपनाएं। 

 माओवाद पर मोदी का बड़ा हमला : बोले- 'बाहरी लोग आपके बच्चों को बहका कर मरने के लिए कर रहे आगे, इनके बहकावे में आए बिना विकास का रास्ता चुनें !'

Read More :   इस बार एयरपोर्ट पर कुछ जुदा अंदाज में हुआ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत... जानिए बदलाव की क्या थी वजह

        पीएम मोदी ने नक्सल हिंसा पर बोलते हुए कहा कि ऐसे लोगों का एक भी मुखिया आपके क्षेत्र का नहीं है। ये आपके राज्य से नहीं आते हैं, वे यहां पैदा भी नहीं हुए है। उनके नाम और सरनेम देखोगे तो वे बाहर से आते हैं। वे खुद जंगल में छिप कर बैठ जाते हैं और आपके बच्चों को को मरने के लिए छोड़ रहे हैं। इनके बहकावे में आए बिना विकास के रास्ते पर चलना होगा। 

Read More :  पीएम नरेन्द्र मोदी ने नक्सलगढ़ जांगला से जिस 'आयुष्मान भारत योजना' का किया शुभारंभ, जानिए उसकी 10 बड़ी बातें...

      प्रधानमंत्री ने कहा कि आपको हथियार उठाने की जरूरत नहीं है। जिंदगी तबाह करने की जरूरत नहीं है। बाबा साहेब का संविधान इसकी इजाजत भी नहीं देता। क्या आप लोग ऐसे लोगों के लिए अपनी जिंदगी बरबाद करेंगे। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि आज बाबा साहेब की वजह से ही एक गरीब मां का बेटा देश का प्रधानमंत्री बन पाया है।  

      पीएम मोदी ने सुरक्षा बलों के बलिदान को सलाम करते हुए कहा कि जवान अपनी जान की परवाह किए बिना सड़क निर्माण, मोबाइल टावर लगाने, स्कूल-अस्पताल बनाने में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए ऐसे अनेक जवानों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी। पीएम ने कहा नक्सली हमलों में शहीद उन जवानों के लिए स्मारक का निर्माण किया गया है। 

Read More :  कांकेर जिले को मिली ऐतिहासिक सौगात : पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए दल्लीराजहरा-भानुप्रतापपुर नई रेललाइन का किया लोकार्पण


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: