बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के जांगला में महत्वाकांक्षी 'आयुष्मान भारत योजना' का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावे कई विकास योजनाओं की सौगात भी पीएम मोदी क्षेत्रवासियों को देंगे।
प्रधानमंत्री के प्रवास से पहले माओवादियों ने उनके इस दौरे का विरोध किया है। सोमवार को नक्सलियों ने इस आशय के पर्चे भी NH पर फेंके हैं। नक्सलियों ने बीजापुर-भोपालपट्टनम मार्ग पर महादेव घाट के पास बड़ी संख्या में पोस्टर्स और बैनर्स फेंके हैं।
यह भी पढ़िए : PM मोदी के बस्तर प्रवास से पहले कहर बरपा रहे माओवादी : जवानों से भरी बस IED ब्लास्ट कर उड़ाई, दो जवान शहीद, सात घायल
इन पर्चों में नक्सलियों ने प्रधानमंत्री मोदी पर विकास के नाम पर बस्तर की अमूल्य खनिज संपदा को कॉरपोरेट्स को सौंपने का आरोप लगाया है। बता दें कि इससे पहले नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर 2022 तक नक्सलवाद के खात्मे की किसी भी संभावना से इंकार किया था।

अब इन पर्चों में नक्सलियों ने PM के प्रवास का विरोध कर एक बार फिर अपने मंसूबे जाहिर कर दिए हैं। नेशनल हाइवे में नक्सली पर्चे मिलने के बाद पुलिस ने भी सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।
loading...

Post A Comment: