बीजापुर @ खबर बस्तर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जांगला के आंगनबाड़ी केन्द्र में शनिवार को परिवार और समाज की बेहतरी के लिए होने वाले सास-बहू सम्मेलन के एक अंश को देखेंगे। जिले में एक साल से सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है और इसके अच्छे नतीजे सामने आए हैं। अब तक यहां 610 सम्मेलन हो चुके हैं। 

 जांगला में सास और बहू की 'बात' सुनेंगे मोदी ! बीजापुर में साल भर से चल रहा अनोखा सम्मेलन, प्रधानमंत्री भी होंगे रूबरू
      बता दें कि जिले में सास-बहू सम्मेलन का अभिनव प्रयोग महिला एवं बाल विकास विभाग ने करीब एक साल पहले शुरू किया है। बीजापुर पहला जिला है, जहां इस तरह की परिकल्पना की गई है। इसमें गांव की बुजुर्ग महिलाएं, शिशुवती, गर्भवती, नवविवाहिता एवं दो साल के बच्चों की माताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आमंत्रित करती है।  

      इस सम्मेलन का मकसद बच्चों और महिलाओं को कुपोषण से बचाना है और बीमारियों को दूर रखना है। समय पर बच्चों का टीकाकरण करने माताओं को प्रेरित किया जाता है। बच्चों को संस्कारित बनाने और सास की देखभाल करने पर भी सम्मेलन में चर्चा होती है। बच्चों के बौद्धिक व शारीरिक विकास पर भी सम्मेलन में जोर दिया जाता है। 

     ज्ञात हो कि एक साल में इस सम्मेलन के उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं अब ऐप के जरिए बच्चों और माताओं की जानकारी अपने सुपरवाइजर और राज्य स्तर पर भेजती हैं और इससे पोषण का डैटा अपडेट रहता है।  

     जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेन्द्र ठाकुर बताते हैं कि सास-बहू सम्मेलन जिले में एक साल से हो रहा है। ये सम्मेलन स्वैच्छिक है और महिलाएं अपनी इच्छा से इसमें आती हैं। जहां तक कुपोषण दूर करने की बात हो या माता के स्वास्थ्य की बात हो तो इसका फायदा मिल रहा है। 

loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: