बीजापुर @ खबर बस्तर। यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रवास का विरोध कर रहे माओवादियों ने खूनखराबा जारी रखते सोमवार को कुटरू मार्ग पर तुमला नाले के समीप जिला मुख्यालय आ रही पुलिस जवानों से भरी बस को बारूदी विस्फोट कर उड़ा दिया। इसमें डीआरजी के ड्राइवर समेत दो जवान शहीद हो गए, जबकि सात जवान  मामूली रूप से घायल हो गए। 

PM मोदी के बस्तर प्रवास से पहले कहर बरपा रहे माओवादी : जवानों से भरी बस ब्लास्ट कर उड़ाई, दो जवान शहीद, सात घायल
         एएसपी दिव्यांश पटेल ने बताया कि बस कुटरू गई थी। इसमें ड्राइवर के अलावा आठ जवान सवार थे। वे नक्सली पर्चों को निकालते आ रहे थे। सुरक्षा के लिए रास्ते में आरओपी लगी थी और बस के पीछे तीन व आगे चार बाइक पर जवान चल रहे थे। तभी तुमला के पास बस को नक्सलियों ने ब्लास्ट कर उड़ा दिया। बस नाले के किनारे जा गिरी और इसके परखच्चे उड़ गए। 

PM मोदी के बस्तर प्रवास से पहले कहर बरपा रहे माओवादी : जवानों से भरी बस IED ब्लास्ट कर उड़ाई, दो जवान शहीद, सात घायल 2

यह भी पढ़िए :  CRPF जवानों को निशाना बनाने माओवादियों ने किया सीरियल ब्लास्ट... गोलीबारी भी की, मुठभेड़ के बाद भागे नक्सली

बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने गोलीबारी नहीं की और जंगलों की ओर भाग गए। इस घटना में मौके पर ही ड्राइवर लवन गावड़े (42) निवासी बालोद व आनंद राव (29) निवासी मिन्नूर मद्देड़ शहीद हो गए। जबकि घायल जवान संतोष कुमार (36),  मनीष वाचम (32), सुखराम माड़वी (28),  मासाराम कुड़ियम (25), सुखनाथ (28), भोजराज मोरे (33) एवं पैकूराम घायल हो गए। इनका इलाज जिला हाॅस्पिटल में चल रहा है। घायलों का हाल जानने डीआईजी रतनलाल डांगी व एएसपी दिव्यांश पटेल हाॅस्पिटल पहुंचे थे। 

       उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को जिले के प्रवास पर आ रहे हैं। इसका माओवादी विरोध कर रहे हैं। इसी के चलते कुछ दिनों से नक्सलियों ने जिले में हिंसक वारदातें तेज कर दी हैं। सोमवार को ही भोपालपटनम मार्ग पर महादेव घाट में नक्सलियों ने पर्चे फेंककर पीएम के प्रवास का विरोध किया था।  


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: