न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। अंबेडकर जयंती के मौके पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के प्रवास पर थे। जांगला गांव में उन्होंने 'आयुष्मान भारत' योजना लांच कर देश के पहले वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक आदिवासी बुजुर्ग महिला को मंच पर झुककर चप्पल पहनाई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जांगला दौरे की यह तस्वीर बटोर रही सुर्खियां, सोशल मीडिया पर खूब हो रही वायरल... जानिए क्या है वजह


Read More :  कांकेर जिले को मिली ऐतिहासिक सौगात : पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए दल्लीराजहरा-भानुप्रतापपुर नई रेललाइन का किया लोकार्पण

       तेंदूपत्ता संग्राहक बुजुर्ग महिला को खुद चप्पले भेंट करते पीएम मोदी की यह तस्वीर खूब सुर्खियां बटोर रही है। न्यूज चैनलों व वेब पोर्टल से लेकर सोशल मीडिया पर भी यह वायरल हो चुकी है। इस तस्वीर पर बड़ी तादाद में लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने मोदी की इस पहल को अच्छा गेस्चर बताया है, तो कई इसे पीएम का पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।

Read More :  पीएम नरेन्द्र मोदी ने नक्सलगढ़ जांगला से जिस 'आयुष्मान भारत योजना' का किया शुभारंभ, जानिए उसकी 10 बड़ी बातें...

       दरअसल, पीएम मोदी जहां भी जाते हैं अपनी अलग छाप छोड़ देते हैं। जांगला प्रवास के दौरान भी यह नजारा देखा गया। साथ ही उनके इस मास्टर स्ट्रोक की हर ओर चर्चा भी जमकर हो रही है। बता दें कि अपने पिछले छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान भी प्रधानमंत्री ने सीएम डॉ. रमन सिंह की मौजूदगी में प्रदेश की स्वच्छता दूत धमतरी की कुंवर बाई का पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।  

      जांगला में पीएम ने छग सरकार की तेन्दूपत्ता संग्राहकों के लिए चलाई जा रही चरण पादुका योजना के तहत भैरमगढ़ निवासी वयोवृद्ध महिला रतनी बाई को खुद अपने हाथों से चरण पादुका पहनाई और उनका आर्शीवाद लिया। वहीं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत धनोरा की बुजुर्ग महिला सोम्मी हपका के कानों में श्रवण यंत्र भी लगाया। 

Read More :  माओवाद पर मोदी का बड़ा हमला : बोले- 'बाहरी लोग आपके बच्चों को बहका कर मरने के लिए कर रहे आगे, इनके बहकावे में आए बिना विकास का रास्ता चुनें !'


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: