न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर स्टील सिटी भिलाई सजकर तैयार है। पीएम के स्वागत में पूरे शहर के चौक-चौराहों और प्रमुख स्थानों को सजाया-संवारा गया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री समेत 5 केंद्रीय मंत्री और सीएम डॉ रमन सिं​ह के अलावे प्रदेश के सभी मंत्रिमंडल सदस्य शामिल होंगे।

यह भी पढ़िए :   25 लाख का इनामी माओवादी नेता बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा..!

भिलाई में पीएम मोदी की सभा में 1 लाख लोगों को लंच में मिलेगा हलवा-पूरी और अचार... तीन शहरों में तैयार हो रहे फूड पैकेट !

यह भी पढ़िए  :  EXCLUSIVE : पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश वाली नक्सलियों की जिस 'चिट्ठी' से मचा है बवाल, पढ़िए उसमें क्या-क्या लिखा है...

       पीएम मोदी की सभा मे 1 लाख से भी अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद है, जिनके लिए नाश्ते और लंच का इंतजाम किया जा रहा है। आमसभा में जुटने वाली भीड़ के लिए अक्षय पात्र में फूड पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। इस पैकेट में 6 पूरी के साथ हलवा और अचार रहेगा। बड़ी तादाद में बनने वाले फूड पैकेट्स भिलाई के अलावा नागपुर व बिलासपुर में तैयार किए जा रहे हैं।

Read More  :  बड़ी खबर : राजीव गांधी हत्याकाण्ड की तर्ज पर PM मोदी को मारने माओवादी रच रहे साजिश... नक्सलियों की चिट्ठी से हुआ मामले का खुलासा !

       आमसभा में पहुंचने वाले लोगों के लिए लंच के अलावा नाश्ते की भी व्यवस्था र​हेगी। ब्रेकफास्ट में सुबह चना-मुर्रा, बिस्किट और केला दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को सुबह 7 बजे से बसों में भिलाई के लिए रवाना किया जाएगा। इन्हें यात्री बसों में ही नाश्ता परोसा जाएगा। वहीं सभास्थल पर गर्मी और उमस को देखते हुए पानी पाउच के अलावा लगभग 3 लाख मठा के पैकेट बांटे जाएंगे।

Read More :  पिछले 34 सालों से एक किडनी पर जिंदा हैं 'अटल' जी... पूर्व प्रधानमंत्री का एम्स में चल रहा इलाज, जानिए अभी कैसी है हालत !

       बता दें कि पीएम की सभा के लिए करीब एक लाख लंच पैकेट तैयार करने में 12 हजार किलो आटा, 2 हजार किलो सूजी, 4 हजार किलो शक्कर, 6 हजार लीटर तेल, 6 क्विंटल किशमिश और 1 लाख पैकेट आचार लग रहा है। बताया जा रहा है कि भोजन तैयार करने में लगभग 1 हजार महिला व पुरुष कर्मचारी लगे हुए है। 

यह भी पढ़िए :  VIDEO : दंतेवाड़ा के साप्ताहिक बाजार में व्यापारियों के बीच फिर चले लात-घूंसे... अब चिकन मार्केट में दुकानों के आबंटन को लेकर मचा बवाल !


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: