न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। धमतरी जिले में सोमवार की शाम कई स्थानों पर आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हुई। इसी दौरान भखारा इलाके में एक पेड़ के नीचे खड़े युवक की अचानक मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हुई होगी। 

Read More :  बाथरूम की दीवार गिरने से CRPF का हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल, डीआईजी आॅफिस सुकमा में पदस्थ था जवान, रायपुर किया गया रेफर

आंधी-तूफान के बीच बारिश में बरगद पेड़ के नीचे खड़ा था युवक... अचानक बिजली कड़की और जमीन पर गिर पड़ा, और फिर..!
      जानकारी के अनुसार भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम हंचलपुर निवासी परमेश्वर साहू पिता त्रिलोक साहू सब्जी बेचने अपनी मोपेड से जा रहा था। इसी दौरान गरज-बरस के साथ  तेज बारिश शुरू हो गई। ऐसे में बारिश से बचने परमेश्वर सड़क किनारे एक बरगद पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। 

Read More :  शर्मनाक : ट्रेन हादसे में पैर कटने के बाद आधा घंटे तक ट्रैक पर छटपटाता रहा एक शख्स... मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग !

      इसी बीच तेज गर्जना के साथ बिजली कड़की और युवक जमीन पर गिर गया। इसके थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत बिजली गिरने से हुई है या फिर उसकी ह्रदय गति रुक गई जिससे उसने दम तोड़ दिया। 

Read More :  दंतेवाड़ा ट्रेन हादसा : कुपेर में एक साथ उठी चार अर्थियां तो गमगीन हो उठा पूरा गांव... घरों में चूल्हे तक नहीं जले !

      घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। भखारा थाना प्रभारी संतोष सिंह के मुताबिक बारिश से बचने युवक पेड़ के नीचे खड़ा था इसी दौरान यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत कैसे हुई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। 

Read More :  जगदलपुर-रायपुर NH पर दर्दनाक सड़क हादसा : बालेंगा के पास कार और ट्रक में भिडंत, दो की मौके पर ही मौत, भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़े ! 


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: