दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नगर के कतियाररास में करोड़ों की लागत से बने मार्केट में साप्ताहिक बाजार को भले ही शिफ्ट कर दिया हो, लेकिन यहां दुकानों के आबंटन को लेकर व्यापारियों में असंतोष बना हुआ है। बुधवार को दो चिकन व्यापारियों में सामने दुकान लगाने के नाम पर जमकर मारपीट हुई। काफी देर तक दो व्यापारी आपस में लात-घूंसे चलाते रहे और ग्राहक तमाशबीन बने रहे।
Read More : दंतेवाड़ा ट्रेन हादसा : कुपेर में एक साथ उठी चार अर्थियां तो गमगीन हो उठा पूरा गांव... घरों में चूल्हे तक नहीं जले !
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब नए बाजार परिसर में व्यापारियों के बीच मारपीट की नौबत आई हो। करीब 3 महीने पहले जब यहां प्रशासन की सख्ती के बाद बाजार भरने लगा, तब पहले ही दिन दो कपड़ा व्यापारी आपस में भिड़ गए थे। वजह थी दुकानों को लेकर मची आपसी लड़ाई। और इस बुधवार को भी दुकानों के आबंटन के नाम पर दो दुकानदारों में तलवारें खिंच गई। हालांकि, मामला अभी पुलिस तक नहीं पहुंचा है।
Read More : किसान के खेत से निकले जिस 'सोने' के लिए ग्रामीणों और पुलिस के बीच चल रही थी तनातनी.... वह निकला 'नकली' !
गौरतलब है कि पिछले कई सालों से हाईस्कूल के बाजू में साप्ताहिक बाजार संचालित हो रहा था। नगर के बीचों-बीच बाजार होने से लोगों को हो रही परेशानी के मद्देनजर प्रशासन द्वारा आबादी से कुछ दूर कतियाररास में नया बाजार परिसर विकसित किया गया।
पहले तो नगर से दूरी के बहाने व्यापारी यहां अपनी दुकानें लगाने तैयार नहीं हुए। फिर प्रशासन के सख्त रवैये के बाद आखिरकार कतियाररास में बाजार तो लगने लगा, लेकिन व्यापारियों में आपसी रंजिश गहरा गई है।

आपने यह खबर पढ़ी क्या : थाने पहुंची 2 युवतियों ने शुरू किया ड्रामा तो पुलिस भी रह गई हैरान... फिर इस बात की करने लगीं जिद, जानिए क्या है पूरा मामला...
चिकन मार्केट में दुकानों को लेकर व्यापारियों में आपसी मनमुटाव पिछले कई दिनों से चल रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि यहां चिकन-मटन की दुकानें नियमत: आबंटित ही नहीं की गई है। जिसे जहां जगह मिली, उस दुकान पर लोगों ने कब्जा जमा रखा है।
Read More : पिछले 34 सालों से एक किडनी पर जिंदा हैं 'अटल' जी... पूर्व प्रधानमंत्री का एम्स में चल रहा इलाज, जानिए अभी कैसी है हालत !
जिनकी दुकानें पीछे है, वे अपनी दुकानें काम्पलेक्स के बाहर खुले में लगा रहे हैं। इसे लेकर चल रही खींचतान मारपीट तक जा पहुंची है। इस मसले पर हमने नपा सीएमओ मोबिन अली से उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

वीडियो देखने के लिए डबल क्लिक कीजिये...
loading...

Post A Comment: