न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। उत्तर प्रदेश के मथुरा में 2 लड़कियों ने थाने पहुंचकर ऐसा हाई वोल्टेज ड्रामा किया कि पुलिस भी हैरान रह गई। दोनों युवतियां आपस में शादी करना चाहती थीं और अपनी सुरक्षा की मांग कर रही थीं। इस दौरान उनके परिजन भी थाने पहुंचे और दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी बात पर अड़ी रहीं। आखिरकार दोनों युवतियों को महिला थाने के हवाले कर दिया गया।

थाने पहुंची 2 युवतियों ने शुरू किया ड्रामा तो पुलिस भी रह गई हैरान... फिर इस बात की करने लगीं जिद, जानिए क्या है पूरा मामला...

Read More :  स्मार्ट कार्ड में फर्जीवाड़े का आरोप : गीदम के सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला की जांच किए बिना काट लिए कार्ड से रूपए... मामला सोशल मीडिया में हुआ वायरल !

       बता दें कि मथुरा के लक्ष्मीनगर में एक ही ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली दो लड़कियां शिवानी(20) और दीप्ति (18) एक दूसरे को अपना दिल दे बैठी थीं। दोनों साथ जिंदगी बिताना चाहते थे इसलिए शादी कराने की मांग लेकर सोमवार को यमुनापार थाना जा पहुंचीं। युवतियों ने पुलिस को दोनों की शादी कराने और सुरक्षा देने का आवेदन दिया।

Read More :  जब सोशल मीडिया में वायरल हुई तीजन बाई के निधन की अफवाह... तो अस्पताल से पंडवानी गायिका ने खुद भिजवाया संदेश, जानिए क्या कहा..! 

     पुलिस के सामने लड़कियों ने इस बात की धमकी भी दी कि अगर उनकी शादी नहीं कराई गई, तो वे सुसाइड कर लेंगी। इसकी जानकारी लगते ही दोनों के घर वाले भी भागे-भागे थाने पहुंचे। उन्होंने दोनों को समझाते हुए घर ले जाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानीं। ऐसे में दोनों के परिजनों को थाने से बैरंग लौटना पड़ा। 

Read More :  दंतेवाड़ा रेलवे ब्रिज में हुआ दर्दनाक हादसा : मालगाड़ी से कटकर 4 महिलाओं की मौत, शोक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी महिलाएं

       दोनों की जिद के आगे बेबस पुलिस ने बाद में यह मामला महिला थाने को सौंप दिया। महिला थाने में दीप्ति ने कहा कि पुलिस ने उन्हें भरोसा दिया है कि उनकी शादी करा दी जाएगी। वहीं शिवानी ने फिल्मी अंदाज में कहा- ''प्यार करना कोई गुनाह नहीं है। हम आपस में प्यार करते हैं और एक साथ रहना चाहते हैं। हमें किसी से कोई मतलब नहीं हैं।''

Read More :  शर्मनाक : ट्रेन हादसे में पैर कटने के बाद आधा घंटे तक ट्रैक पर छटपटाता रहा एक शख्स... मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग !


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: