दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर।  नक्सल आॅपरेशन में छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा पुलिस को सोमवार को एक और सफलता मिली है। कुआकोण्डा पुलिस और 195 सीआरपीएफ कैम्प बड़े गुडरा की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने 3 जनमिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक माओवादी पोज्जा सोढ़ी कुन्ना मुठभेड़ में घायल हुआ था, जिसे घेराबंदी की धर-दबोचा गया। 

कुन्ना मुठभेड़ में घायल माओवादी समेत 3 जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार...डीएफ और सीआरपीएफ के ज्वाइंट आॅपरेशन में मिली कामयाबी

Read More :  बाथरूम की दीवार गिरने से CRPF का हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल, डीआईजी आॅफिस सुकमा में पदस्थ था जवान, रायपुर किया गया रेफर

       तीनों नक्सलियों की गिरफ्तारी बड़े गुडरा के कनकीपारा से की गई है। पुलिस के मुताबिक 17 अगस्त 2016 को कुन्ना में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में माओवादी पोज्जा सोढ़ी के बाएं पैर के जांघ में गोली लगी थी। इस मुठभेड़ में 4 माओवादियों की मौत हो गई थी। मुठभेड़ में घायल होने के बाद पोज्जा का 2 महीने तक इलाज कुन्ना ग्राम निवासी नक्सल सहयोगी छन्नू ने कराया था। 

Read More :  जब सोशल मीडिया में वायरल हुई तीजन बाई के निधन की अफवाह... तो अस्पताल से पंडवानी गायिका ने खुद भिजवाया संदेश, जानिए क्या कहा..! 

    इसके अलावा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो अन्य जनमिलिशिया सदस्य बामन मुचाकी व हिरमा उर्फ कोर्रेम सोढ़ी आगजनी, हत्या जैसे कई मामलों के आरोपी हैं। पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस इन तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 



loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: