न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार को एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। यहां दर्री थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी इलाके में सड़क पर खेलते दो बच्चे अचानक आग की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बच्चे जब खेल में मगन थे तभी सड़क पर अचानक तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। शहर के रिहायशी इलाके में हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई।


सड़क में खेल रहे थे बच्चे... तभी सड़क के बीचों-बीच हुआ जोरदार धमाका और मच गई अफरा-तफरी... हादसे में 2 मासूम बुरी तरह झुलसे
🔼   बीच सड़क इसी जगह हुआ हादसा

Read More :  बाथरूम की दीवार गिरने से CRPF का हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल, डीआईजी आॅफिस सुकमा में पदस्थ था जवान, रायपुर किया गया रेफर

       हादसे में घायल से दो बच्चों 9 वर्षीय दीपेश यादव और 15 वर्षीय राहुल यादव को उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति देखकर जिला अस्पताल रेफर कर ​दिया गया। घायल बच्चों को उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया है, उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बता दें कि जिस सड़क पर यह हादसा हुआ वह एक महीने पहले ही बनाया गया था।   

        घटना के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है लेकिन सड़क के बीचो-बीच हुए विस्फोट को लेकर वह फिलहाल किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। प्रथम दृष्टया निर्माण के दौरान सड़क के नीचे विस्फोटक दबे होने या फिर किसी पाइपलाइन में विस्फोट की आशंका जताई जा रही है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि खेलते समय बच्चों के उपर धधकता हुआ आग का गोला आकर गिर गया,जिससे दोनों बच्चे झुलस गए। 

सड़क में खेल रहे थे बच्चे... तभी सड़क के बीचों-बीच हुआ जोरदार धमाका और मच गई अफरा-तफरी... हादसे में 2 मासूम बुरी तरह झुलसे  2
  🔼   विस्फोट के बाद सड़क पर बना सुराख

आपने यह खबर पढ़ी क्या :   थाने पहुंची 2 युवतियों ने शुरू किया ड्रामा तो पुलिस भी रह गई हैरान... फिर इस बात की करने लगीं जिद, जानिए क्या है पूरा मामला... 

       स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि बच्चों पर उल्का पिंड गिरा है और इसी से सड़क पर सुराख भी हुआ है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे बिजली के तारों के आपस में टकराने से हुआ हादसा बता रहे हैं। बहरहाल, वजह चाहे जो हो लेकिन इस अजीब घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल जरूर है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मयंक श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।

Read More :  शर्मनाक : ट्रेन हादसे में पैर कटने के बाद आधा घंटे तक ट्रैक पर छटपटाता रहा एक शख्स... मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग !


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: