न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पीएम मोदी ने गुरूवार को अपने भिलाई प्रवास के दौरान बस्तर की जनता को राज्य की प्रथम घरेलू विमान सेवा की सौगात दी। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केन्द्र सरकार की 'उड़ान' परियोजना के तहत विमान सेवा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही आदिवासी बहुल बस्तर संभाग देश के हवाई यातायात के मानचित्र में शामिल हो गया। 

Read More :   इस बार एयरपोर्ट पर कुछ जुदा अंदाज में हुआ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत... जानिए बदलाव की क्या थी वजह

बस्तर को मिली यात्री विमान सेवा की सौगात : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की पहली घरेलू विमान सेवा का किया शुभारंभ... जगदलपुर से पहली विमान ने भरी उड़ान

यह भी पढ़िए  :  EXCLUSIVE : पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश वाली नक्सलियों की जिस 'चिट्ठी' से मचा है बवाल, पढ़िए उसमें क्या-क्या लिखा है...

          प्रधानमंत्री मोदी ने जगदलपुर-रायपुर-विशाखापट्नम के बीच यात्री विमान सेवा का शुभारंभ करते हुए जगदलपुर विमानतल के टर्मिनट बिल्डिंग का भी लोकार्पण किया। बस्तर में विमान सेवा शुरू हो जाने से एयर ओड़िशा कंपनी के 19 सीटों वाले विमान से यात्री सिर्फ 1670 रूपए के टिकट पर रायपुर से जगदलपुर केवल 40 मिनट में पहुंच सकेंगे।  

Read More :  आज से हवा से बात करेगा 'बस्तर' : पीएम मोदी भिलाई से रिमोट दबाकर करेंगे विमान सेवा का उद्घाटन... जानिए, पहली फ्लाइट में कौन खास लोग करेंगे सफर

        भिलाई की आमसभा में पीएम मोदी ने बस्तरवासियों को विमान सेवा के शुभारंभ होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेरा सपना रहा है कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई सफर कर सके। बस्तर में जहां सड़कें बनना बड़ी चुनौती थी वहां एयरपोर्ट बना है। यह वहां के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है। मैं बधाई देता हूं। इधर, मुख्यमंत्री ने भी इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Read More :   माना एयरपोर्ट पर पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वागत के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि वे हो गए नाराज....जानिए, किसे पड़ी डांट !


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: