न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। मध्य प्रदेश में भाजपा के एक विधायक पर थाने में घुसकर सिपाही से मारपीट करने का आरोप लगा है। विधायक की गुंडागर्दी का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें विधायक चंपालाल देवड़ा पुलिस कांस्टेबल को तमाचा जड़ते नजर आ रहे हैं। बीजेपी एमएलए पर कांस्टेबल को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
Read More : स्मार्ट कार्ड में फर्जीवाड़े का आरोप : गीदम के सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला की जांच किए बिना काट लिए स्मार्ट कार्ड से रूपए... मामला सोशल मीडिया में हुआ वायरल !
Read More : स्मार्ट कार्ड में फर्जीवाड़े का आरोप : गीदम के सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला की जांच किए बिना काट लिए स्मार्ट कार्ड से रूपए... मामला सोशल मीडिया में हुआ वायरल !
घटना गुरूवार रात की बताई जा रही है। देवास जिले के बागली सीट से विधायक चंपालाल देवड़ा के भतीजे का उदयनगर पुलिस थाने में पदस्थ कांस्टेबल संतोष इवनाती से किसी बात पर विवाद हो गया था। मामले की जानकारी मिलते ही विधायक खुद थाने पहुंच गए और कांस्टेबल की पिटाई कर डाली। मारपीट का ये वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया।
Read More : बड़ी खबर : राजीव गांधी हत्याकाण्ड की तर्ज पर PM मोदी को मारने माओवादी रच रहे साजिश... नक्सलियों की चिट्ठी से हुआ मामले का खुलासा !
उदयनगर पुलिस स्टेशन में घुसकर जब विधायक सिपाही की पिटाई कर रहे थे तब उनका भतीजा और कुछ समर्थक भी मौजूद थे। सीसीटीवी फुटेज में विधायक एक पुलिस कांस्टेबल को दनादन तीन तमाचे जड़ते दिख रहे हैं। इस दौरान थाने के दूसरे स्टाफ मूक दर्शक बने रहे। वहीं थप्पड़ खाने वाला सिपाही भी चुपचाप खड़ा रहा।
Read More : गढ़चिरोली मुठभेड़ के विरोध में नक्सलियों ने महाराष्ट्र के CM फडणवीस को दी जान से मारने की धमकी, माओवादियों के दो पत्र बरामद

🔼 CCTV फुटेज में कैद हुई विधायक की करतूत
उदयनगर थाना प्रभारी शिव रघुवंशी के मुताबिक प्रार्थी संतोष इवनाती की रिपोर्ट पर विधायक चंपालाल देवड़ा और उनके साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 332, 294, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। इधर, FIR दर्ज होने के बाद से विधायक चंपालाल देवड़ा का मोबाइल स्विच ऑफ है।
यह भी पढ़िए : EXCLUSIVE : पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश वाली नक्सलियों की जिस 'चिट्ठी' से मचा है बवाल, पढ़िए उसमें क्या-क्या लिखा है...
loading...

Post A Comment: