जगदलपुर @ खबर बस्तर। गुरूवार 14 जून बस्तर के लिए ऐतिहासिक दिन साबित होने वाला है। आज बस्तर के लोगों के हवाई सफर के अरमानों को पंख लगने वाले हैं। पीएम मोदी भिलाई की आमसभा से रिमोट दबाकर छत्तीसगढ़ की पहली घरेलू विमान सेवा का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही इस आदिवासी अंचल के लोगों के हवाई सफर का बरसों पुराना ख्वाब हकीकत में बदल जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये जगदलपुर एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल बिल्डिंग का भी लोकार्पण करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम द्वारा विमान सेवा को हरी झंडी दिखाने के बाद जगदलपुर से पहली फ्लाइट दोपहर करीब 1 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेगी। इसमें चुनिंदा लोगों को सफर करने का सौभाग्य मिलेगा।
यह भी पढ़िए : 25 लाख का इनामी माओवादी नेता बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा..!
यह भी पढ़िए : 25 लाख का इनामी माओवादी नेता बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा..!
Read More : बड़ी खबर : राजीव गांधी हत्याकाण्ड की तर्ज पर PM मोदी को मारने माओवादी रच रहे साजिश... नक्सलियों की चिट्ठी से हुआ मामले का खुलासा !
बस्तर से उड़ने वाली पहली फ्लाइट में सफर करने वालों में बीए प्रथम वर्ष की दृष्टिहीन छात्रा गुरुवारी, नीट परीक्षा क्वालीफाई करने वाली छात्रा इंदु नेताम, सरपंच सुमन कश्यप के साथ ही कुछ अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। वहीं प्रयास संस्था के कुछ बच्चों को भी रायपुर भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़िए : EXCLUSIVE : पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश वाली नक्सलियों की जिस 'चिट्ठी' से मचा है बवाल, पढ़िए उसमें क्या-क्या लिखा है...
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियों में प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम ने भी उड़ान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। एयर ओडिशा की 19 सीटर फ्लाइट यहाँ पहुंच चुकी है और बुधवार को इसका उड़ान भरकर ट्रायल भी किया गया। विमान सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम के लिए एयरपोर्ट में डोम व स्टेज बनकर तैयार है। कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन भी लगाए गए हैं, जिसमें पीएम के हाथों भिलाई से होने वाले शुभारंभ का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
Read More : भिलाई में पीएम मोदी की सभा में 1 लाख लोगों को लंच में मिलेगा हलवा-पूरी और अचार, नाश्ते का भी रहेगा इंतजाम... तीन शहरों में तैयार हो रहे फूड पैकेट्स !

loading...

Post A Comment: