जगदलपुर @ खबर बस्तर। बस्तर के लोगों को यात्री विमान सेवा के शुभारंभ के बाद पहले ही दिन मायूस होना पड़ा। एयर ओडिशा ने शुक्रवार को जगदलपुर-विशाखापट्टनम फ्लाइट का पहला फेरा कैंसिल कर दिया है। बताया जा रहा है कि विशाखापत्तनम एयरपोर्ट प्राधिकरण ने एयर ओडिशा को विजाग एयरपोर्ट में लैंडिंग की अनुमति नहीं दी, जिसका खामियाजा हवाई सफर का अरमान संजोए लोगों को उठाना पड़ा।
बता दें कि एक दिन पहले ही गुरूवार को पीएम मोदी ने भिलाई की आमसभा से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उड़ान परियोजना के तहत जगदलपुर-रायपुर-विशाखापट्नम के बीच यात्री विमान सेवा का शुभारंभ किया था। बस्तर के लोग दशकों से इस पल का इंतजार कर रहे थे, लेकिन एयर ओड़िशा की लापरवाही के चलते हवाई सफर करने वाले यात्रियों को निराशा हाथ लगी।
Read More : नारायणपुर पुलिस ने जनताना सरकार अध्यक्ष समेत 16 नक्सली सदस्यों को किया गिरफ्तार... जिला पुलिस व CAF की संयुक्त कार्रवाई
इस बारे में एयर ओडिशा की सफाई सामने आई है। कंपनी का कहना है कि फ्लाइट रद्द होने की जानकारी यात्रियों को फोन पर दे दी गई थी। साथ ही यात्रियों को टिकट कैंसिल कराने के लिए भी कहा गया। बताया गया है कि विशाखापटनम में नेवी के एयरफील्ड में लैंडिंग के लिए 8 जून को मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस में लेटर दिया गया था, लेकिन लैंडिंग के लिए अनुमति नहीं मिलने की वजह से फ्लाइट रद्द करना पड़ा।

Read More : बस्तर को मिली यात्री विमान सेवा की सौगात : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की पहली घरेलू विमान सेवा का किया शुभारंभ... जगदलपुर से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान
फ्लाइट कैंसिल होने पर यात्रियों ने नाराजगी जाहिर की है। कई यात्री ऐसे थे जिन्हें इलाज के लिए विशाखापट्नम जाना था। यात्रियों ने बताया कि एयर ओडिशा की फ्लाइट रद्द होने की सूचना उन्हें नहीं मिली। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि जब एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली तो फिर यात्रियों की टिकट बुकिंग क्यों की गई ?

Read More : आज से हवा से बात करेगा 'बस्तर' : पीएम मोदी भिलाई से रिमोट दबाकर करेंगे विमान सेवा का उद्घाटन... जानिए, पहली फ्लाइट में कौन खास लोग करेंगे सफर
इस सवाल पर एयर ओडिशा ने सफाई दी कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से शेड्यूल और परिचालन की अनुमति मिलने के बाद ही टिकटों की बुकिंग शुरू की गई थी। हालांकि, कंपनी ने जगदलपुर-रायपुर-विशाखापट्नम के बीच यात्री विमान सेवा सोमवार तक शुरू होने की संभावना जताई है।
Read More : लाल आतंक : सरकार कह रही बंद नहीं होगी शराब दुकानें, उधर माओवादी फरमान के चलते शाम 5 बजे बंद हो जाता है सरकारी मयखाना

loading...

Post A Comment: