न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा गांव के लोग बीते दो साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। इस इलाके में किडनी की बीमारी से अब तक 64 ग्रामीणों की मौतें हो चुकी हैं और 200 से ज्यादा लोग अभी भी इससे पीड़ित बताए जा रहे हैं। शासन-प्रशासन द्वारा पीड़ितों के इलाज और बीमारी की रोकथाम के दावों के बीच इस बीमारी ने सुपेबेड़ा के आसपास के आधा दर्जन दीगर गांवों को भी अपने चपेट में ले लिया है। 

सुपेबेड़ा के बाद अब आसपास के 6 गांवों में भी किडनी की बीमारी का प्रकोप... दर्जनों ग्रामीण पीड़ित, बढ़ रहा प्रभावितों का आंकड़ा

Read More :  सर्चिंग पर निकले जवानों पर माओवादियों ने बरसाई गोलियां...फायरिंग में CAF का 1 जवान घायल, हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया 

      जानकारी के मुताबिक सुपेबेड़ा के बाद यहां से महज़ 10 किमी दूर स्थित गोहेकेला गांव में भी किडनी की बीमारी से कई ग्रामीणों की मौतें होने का मामला सामने आया है। इस गांव में मौतों का सिलसिला बीते सालभर से जारी है। वहीं अभी भी दर्जनों मरीज किडनी रोग से पीड़ित बताए जा रहे हैं। इसके अलावा आसपास के अन्य गांवों में भी किडनी की बीमारी ने पैर पसारना शुरू कर दिया है।  

Read More :  लाल आतंक : सरकार कह रही बंद नहीं होगी शराब दुकानें, उधर माओवादी फरमान के चलते शाम 5 बजे बंद हो जाता है सरकारी मयखाना

         बता दें कि सुपेबेड़ा में ही किडनी की बीमारी से 56 लोगों की मौतें हो चुकी है। वहीं सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अभी भी गांव में करीब 200 मरीज़ इससे पीड़ित हैं। इस गांव से लगे गोहेकेला में किडनी की बीमारी से लोगों की मौत की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। विभाग द्वारा गांव के 70 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए, जिनमें से 12 लोग किडनी डिजीज से पीड़ित पाए गए हैं। इस बात की पुष्टि देवभोग के बीएमओ डॉ सुनील भारती ने की है। 

यह भी पढ़िए :  सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : मुठभेड़ में दोरनापाल LOS डिप्टी कमांडर सहित 3 वर्दीधारी नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

        इस इलाके के पीड़ित ग्रामीणों ने दो दिन पहले सीएम डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं सोमवार को पीसीसी चीफ भूपेश बघेल प्रभावित गांव का दौरा करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वे यहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे और गांव के हालात का जायजा लेंगे।  

Read More :  भाजपा नेता के Facebook पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं'... आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

       गौरतलब है कि सुपेबेड़ा क्षेत्र में किडनी की अज्ञात बीमारी से ग्रामीणों की हो रही मौतों को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भी छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस जारी कर चुका है। बता दें कि सुपेबेड़ा के अधिकांश जल स्रोतों से फ्लोराइड आर्सेनिक युक्त पानी आ रहा है। इस क्षेत्र में पानी में यह केमिकल खतरनाक सीमा तक मिला है। जिसके सेवन से किडनी की असाध्य बीमारी के शिकार होकर लोगों की मौतें हुई हैं। 


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: