बीजापुर @ खबर बस्तर। 'हल चलाता  किसान' चुनाव चिन्ह के आबंटन पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेताओं ने यहां पुराने बस स्टैण्ड में खुशी का इजहार करते नारेबाजी और आतिशबाजी की। इस दौरान जोगी कांग्रेस के नेताओं ने मिठाई बांट एक-दूसरे को बधाई दी। 

 नए सिंबल और नए नारों के संग जोगी कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल... चुनाव चिन्ह मिलने पर की आतिशबाजी, मिठाई बांट मनाई खुशी

यह भी पढ़िए :  Exclusive : बस्तर में बड़ा दांव खेल सकते हैं जोगी..! बोले- कई IAS और IPS संपर्क में, चुनावी समर में उतरने भी तैयार !

       इस मौके पर छजकां के जिलाध्यक्ष सकनी चद्रैया ने पत्रकारों से कहा कि बीजापुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। रीजनल पार्टी होने के कारण इस ओर लोगों का इसलिए रूझान है क्योंकि जिले और प्रांत की समस्या का निराकरण क्षेत्रीय दल के सत्ता में आ जाने से आसान हो जाता है। 

Read More :  बीजापुर से संकनी चंद्रैया और दंतेवाड़ा से जया कश्यप होंगी जोगी कांग्रेस की प्रत्याशी... विधानसभा चुनाव के लिए छजकां ने जारी की चौथी लिस्ट 

       सकनी के मुताबिक चुनाव चिन्ह का आबंटन होने से कार्यकर्ता बेहद खुश हैं। कार्यकर्ताओं में इससे जोश भरा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दलों के नेता भी पार्टी से जुड़ने उत्सुक हैं और वे लगातार संपर्क में हैं। पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी की काबिलियत के चलते भी लोग जकांछ से जुडना चाहते हैं। 

यह  भी पढ़िए :  खेत जा रहे युवक पर भालू ने किया हमला... घने जंगल में युवक ने हिम्मत नहीं हारी, फिर इस तरह लड़कर बचाई अपनी जान

      जश्न के दौरान जिला उपाध्यक्ष विजय झाड़ी, सुनील मिश्रा, विजय कुड़ियम, दीपक  मरकाम, रमेश पूनेम, रोशन झाड़ी, राजेन्द्र कोर्राम, केजी सुधाकर, हनुमान झाड़ी, इलियास खान, राजाराम इरपा, अंजना यरोला, मालती मिश्रा, माधुरी जुमार, पुष्पा गोस्वामी, पूनम भगत, संगीता यरोला, कु सुलोचला यरोला समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर युवा नेता थैलेश झाड़ी ने भी पार्टी की सदस्यता ली।

Read More :  पीएम मोदी के बीजापुर प्रवास से पहले BJP को तगड़ा झटका : वन मंत्री गागड़ा के विधानसभा क्षेत्र में जोगी कांग्रेस ने लगाई सेंध, वरिष्ठ नेता सकनी चंद्रैया ने थामा छजकां का दामन


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: