नारायणपुर @ खबर बस्तर। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारायणपुर पुलिस को गुरूवार बड़ी कामयाबी मिली। सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नक्सली एक लाख का इनामी भी है। पकड़े गए आरोपियों के पास से फोर्स ने टिफिन बम और बिजली वायर बरामद किया है।

जंगल में सुरक्षा बल के जवानों को देखकर भाग रहे थे नक्सली, पुलिस ने घेराबंदी कर 6 को पकड़ा... टिफिन बम और बिजली वायर बरामद

Read More :  नारायणपुर में एक लाख के इनामी मिलिशिया कमाण्डर समेत 5 नक्सली गिरफ्तार... डीआरजी टीम की कार्रवाई में मिली सफलता

      जानकारी के मुताबिक नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर ओरछा थाने से जिला बल एवं छसबल की संयुक्त पुलिस पार्टी बुधवार को सर्चिंग पर निकली थी। दुलूरपारा, एडजूमपारा, बड़ेटोंडेबेड़ा से पहाड़ी के रास्ते होते जवान मंडाली के जंगल में पहुंचे। इस दौरान कुछ संदिग्ध लोग पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगे, जिन्हें जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा। 

Read More :  माओवाद के खिलाफ ग्रामीणों का साहसिक कदम : जंगल में छुपाकर रखे 4 बंदूक पुलिस को सौंपे... बोले- 'नक्सलियों का अब नहीं करेंगे समर्थन'

     पकड़े गए सभी नक्सलियों ने थाना ओरछा क्षेत्र में पुलिस पार्टी पर हमला एवं आगजनी की घटनाओं में शामिल होता स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में मंगलू उसेंडी, सोमड़ू पोड़ियाम, केयोग राम, सन्नू राम सलाम, मनकूराम कश्यप और जोगो मंडावी हैं। 

Read More :  दंतेवाड़ा एनकाउंटर की Exclusive तस्वीरें... देखिए, कैसे हमारे जवानों ने नदी-नाले पार कर मुठभेड़ में मार गिराए 8 नक्सली  

    पुलिस के मुताबिक नक्सली जोगो मंडावी वर्ष 2012 के पूर्व से नक्सली संगठन में जुड़कर आलबेड़ा मिलिशिया के रूप में नक्सलियों को चांवल, राशन जमा करने तथा माओवादी नेताओं की सुरक्षा हेतु संतरी ड्यूटी का कार्य करता था। वहीं अन्य पांच नक्सली भी पिछले कई सालों से संगठन में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे।

यह भी पढ़िए :  BIG Breaking : दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, नक्सली मांद में घुसकर मार गिराए 8 हार्डकोर माओवादी... SLR समेत हथियार और विस्फोटक बरामद


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: