नारायणपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की नारायणपुर पुलिस ने गुरूवार को एक महिला समेत 5 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। डीआरजी की कार्रवाई में पुलिस को उक्त कामयाबी मिली। पकड़े गए माओवादियों में एक लाख का इनामी बालेबेड़ा मिलिशिया कमाण्डर गुड्डू राम वड्डे भी शामिल है। इनके पास से पुलिस पार्टी ने भरमार बंदूक बरामद किया है। 

नारायणपुर में एक लाख के इनामी मिलिशिया कमाण्डर समेत 5 नक्सली गिरफ्तार... डीआरजी टीम की कार्रवाई में मिली सफलता

Read More :  पुजारी कांकेर एनकाउंटर के बाद नक्सलियों की रडार पर ग्रामीण... मुखबिरी के शक में 5 को उतारा मौत के घाट... पर 3 मामलों की ही रिपोर्ट थाने पहुंची

      जानकारी के मुताबिक डीआरजी की टीम को नक्सल विरोधी अभियान पर बालेबेड़ा की ओर रवाना किया गया था। इसी बीच बालेबेड़ा के जंगल में पुलिस पार्टी को देखकर कुछ संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे। पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर 5 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में इन्होंने बालेबेड़ा मिलिशिया में कार्य करने की बात कबूली।  

यह भी पढ़िए :  सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्‍सलियों ने किया हमला... IED ब्‍लास्‍ट में BSF के दो जवान शहीद, कई माओवादियों के भी हताहत होने का दावा

       डीआरजी की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकारा कि 4 जुलाई 2018 को बालेबेड़ा क्षेत्र में पुलिस पार्टी पर एंबुश लगा कर हमला करने की घटना में वे शामिल थे। मौके से पांचों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों को 6-7 साल पूर्व नक्सली कमाण्डर जयलाल द्वारा बालेबेड़ा मिलिशिया के रूप में शामिल किया था। तब से ये बालेबेड़ा मिलिशिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे। 

Read More :  सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी बटालियन मेंबर समेत मारे गए दो माओवादी... IED ब्लास्ट में DRG का एक जवान जख्मी


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: