बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले में भारत संचार निगम लिमिटेड का हाल कुछ ऐसा रहता है कि कई जरूरी काम वक्त पर नहीं हो पाते हैं। एक पखवाड़े पहले एक वाक्या ऐसा हुआ जब एक महिला को भैरमगढ़ से यहां आकर नेटवर्क नहीं होने से शादी के घर तक पहुंचने में दिक्कत आई। महिला जब उस घर में तब पहुंची तब तक विवाह की सारी रस्में और पार्टी खत्म हो चुकी थी।
Read More : सैक्स रैकेट में शामिल लड़कियों के साथ पुलिस ने पूर्व विधायक को किया गिरफ्तार... नेताजी बोले- ''चोर को पकड़ने अंदर गया था !''
एक पखवाड़े पहले एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर भैरमगढ़ से यहां आई थी। जहां वह आई थी उनका बीएसएनएल नंबर उसके पास था और उसके पास भी बीएसएनएल का ही नंबर था। शाम चार बजे वह बस स्टैण्ड पहुंची। उसे घर का पक्का पता नहीं मालूम था। घर ढूंढते रात हो गई। परेशान हाल महिला को किसी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित सखी वन स्टाॅप सेंटर भेज दिया।
Read More : 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया जिला आबकारी अधिकारी... शराब दुकान मालिक की शिकायत पर एसीबी ने की कार्रवाई
सखी सेंटर की केन्द्र प्रशासक कु तुलिका सतपथी ने बताया कि महिला एवं उसके दोनों बच्चों को सेंटर में रूकाया गया और दूसरे दिन केस वर्कर के माध्यम से शादी वाले घर की तलाश की गई। महिला ने पता शांतिनगर का बताया था, लेकिन घर तहसीलपारा में मिला।
Read More : घूसखोर पटवारी पर गिरी निलंबन की गाज...किसानों से पैसा, मुर्गा और दारू की डिमांड करने का लगा था आरोप, SDM ने की कार्रवाई
पति, पत्नी और प्रेमिका एकराय हो गए
दस दिन पहले सखी सेंटर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया, जहां प्रेमिका और पति-पत्नी के बीच कोई झंझट नहीं हुआ और मामला सुलझ गया। ये बात है नैमेड़ की, जहां एक ड्राइवर पत्नी के होते हुए प्रेमिका को ले आया और उसे अपने चाचा के घर ठहरा दिया।
जब बीवी को ये बात पता चली तो उसने सखी सेंटर से संपर्क साधा। केन्द्र प्रशासक कु. तुलिका सतपथी ने बताया कि दरअसल, उस व्यक्ति ने प्रेमिका को अपने शादीशुदा होने की बात नहीं बताई थी। जब केन्द्र में आमने-सामने बात हुई तो प्रेमिका अपने घर चली गई और ये मसला यहीं खत्म हो गया।
यह भी पढ़िए : पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते कर दी गला घोंट कर हत्या... फिर शव के पास 3 दिनों तक सोता रहा पति, ऐसे हुआ मामले का खुलासा...
यह भी पढ़िए : पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते कर दी गला घोंट कर हत्या... फिर शव के पास 3 दिनों तक सोता रहा पति, ऐसे हुआ मामले का खुलासा...
loading...


Post A Comment: