जगदलपुर @ खबर बस्तर। कांगेर वेली नेशनल पार्क के कोटमसर रेंज के कुछ हिस्सों में अवैध कटाई कर बेशकीमती इमारती लकड़ियों को पार करने की कोशिश टिंबर माफिए लगातार कर रहे हैं। इस पर रोक लगाने वन अमले द्वारा कई बार कार्रवाई भी की गई है। इन कार्रवाईयों से घबराए माफिए अब विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर निराधार आरोप लगा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक कोटमसर परिक्षेत्र में इस साल अब तक 69 केस दर्ज किए गए। इनमें भूमि अतिक्रमण के दो मामले थे। इन मामलों में 9 लोगों के खिलाफ केस बनाया गया। उन्हें कोर्ट से न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। इसी तरह आठ गाड़ियों से अवैध कटाई की गई लकड़ियां बरामद की गईं।
बताया गया है कि हाल ही में कक्ष क्रमांक 81 व 83 में किए जा रहे अतिक्रमण को वन अमले ने नाकाम किया। सूत्रों के मुताबिक वन अमले ने नागलसर, कामानार, तीरथगढ़, पर्यटक बैरियर व धुड़मारास में अवैध रूप से ले जाई जा रही लकड़ी को बरामद किया। ऐसी सख्त कार्रवाई से टिंबर माफिए और बेजा कब्जा करने वालों में हड़कंप है। इस वजह से वन माफिए अब कर्मचारियों पर निराधार आरोप लगा रहे हैं।
Read More : अफवाह और फेक न्यूज रोकने Whatsapp ला रहा नया फीचर, अब एक बार में सिर्फ 5 यूजर्स को ही भेज सकेंगे मैसेज... जानिए क्या होगा बदलाव
Read More : अफवाह और फेक न्यूज रोकने Whatsapp ला रहा नया फीचर, अब एक बार में सिर्फ 5 यूजर्स को ही भेज सकेंगे मैसेज... जानिए क्या होगा बदलाव
दिख रहे हैं वन्यजीव : इन दिनों नेशनल पार्क में हिरण, तेन्दुआ, सूअर, भालू, खरगोश, अजगर, चिंटीखोर, कोडरी एवं अन्य जीव दिख रहे हैं। वन में अतिक्रमण एवं कटाई से वन्यजीवों के नैसर्गिक आवास को खतरा पैदा हो रहा है। परिक्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार सोनवानी ने बताया कि लकड़ी तस्करों पर नकेल कसने की पूरी कोशिश की जा रही है। सभी कर्मियों को हमेशा सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
Read More : एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें
बताया गया है कि दरभा जनपद पंचायत के वन समिति के सभापति गागरा राम नाग के नाम से भी झूठी शिकायत की गई जबकि गागरा राम नाग ने लिखित में ये बात बताई है कि उन्होंने कोई शिकायत वन विभाग के अधिकारी या कर्मचारी के नाम से नहीं की है। गागरा के मुताबिक उनके नाम का दुरूपयोग किया जा रहा है।
Read More : सुकमा ब्रेकिंग : मूसलाधार बारिश से शबरी नदी उफान पर, सुकमा का ओड़िशा से संपर्क कटा... बाढ़ में कई वाहन फंसे, CRPF कैम्प में भी घुसा पानी

loading...

Post A Comment: