दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर के बीहड़ों में माओवादियों से लोहा ले रहे सुरक्षा बलों के जवानों को मच्छरों से भी जूझना पड़ रहा है। बस्तर में तैनात जवानों के मलेरिया से पीड़ित होने की खबरे आती रही हैं। हाल ही में दंतेवाड़ा जिला अस्प्ताल में डीआरजी के एक जवान की मौत मलेरिया से हुई थी। अब मलेरिया ने दो और जवानों की जिंदगी छीन ली है।
बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन दंतेवाड़ा में पदस्थ दो आरक्षकों सुरेंद्र रावटे और सुनील खाखा की मौत हो गई है। इनमें से एक ने मेकॉज में दम तोड़ा तो दूसरे जवान की सांसें रायपुर में थम गई। दोनों जवानों के मौत की वजह जानलेवा बीमारी मलेरिया बताई जा रही है। दोनों ही जवानों को मलेरिया पॉजीटिव था।
इधर, कोंडासावली कैंप में तैनात दो दर्जन से अधिक जवानों के बीमार होने की खबर है। इनमें से कई जवान मलेरिया से पीड़ित बताए जा रहे हैं। बता दें कि निर्माणाधीन अरनपुर-जगरगुंडा सड़क मार्ग पर सुरक्षा मुहैया कराने फोर्स की तैनाती यहां की गई है। दक्षिण बस्तर के बियाबान जंगलों और पहाड़ों में सर्च आॅपरेशन के दौरान सुरक्षा बल के जवान मच्छरों के दंश के शिकार हो रहे हैं।
जवानों की मौत की पुष्टि रक्षित केंद्र प्रभारी एम. राजू द्वारा की गई है।उन्होंने बताया कि कुछ जवान मलेरिया से पीड़ित थे। इनमें से दो आरक्षकों सुरेंद्र रावटे व सुनील खाखा को रायपुर और जगदलपुर रिफर किया गया था, जहां उनकी मौत हुई है।
Read More: नक्सली हमले में शहीद जवानों की शहादत को नमन करने उमड़ा जनसमूह... नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
Read More: नक्सली हमले में शहीद जवानों की शहादत को नमन करने उमड़ा जनसमूह... नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
,
loading...


Post A Comment: