रायपुर @ खबर बस्तर। गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रध्वज फहराने वालों की सूची जारी हो गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की इस सूची में सूबे के एक कद्दावर मंत्री का नाम गायब है। इसे लेकर अब कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत की, जिन्हें इस बार 26 जनवरी पर तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।
GAD द्वारा जारी लिस्ट में उनका नाम गायब होने से चर्चा इस बात की है कि क्या उन्हें इस वर्ष तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी जानबूझकर नहीं दी गई है। अथवा यह महज एक मानवीय चूक है कि उनका नाम सूची में शामिल नहीं है।
बता दें कि मूणत राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री हैं और इस नाते वे यहां राष्ट्रीय पर्वों पर झंडा फहराते आए हैं। साल 2017 में भी 26 जनवरी व 15 अगस्त के अवसर पर उन्होंने राजनांदगांव में राष्ट्रध्वज फहराया था। लेकिन इस बार गणतंत्र दिवस के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची में उनका नाम नहीं होने से अफवाहों का बाजार भी गर्म है। विभाग द्वारा सूची के मुताबिक राजनांदगांव जिले में गणतंत्र दिवस पर इस बार महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू झंडा फहराएंगी।
जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी को राज्यपाल बलरामजी दास टंडन रायपुर के पुलिस परेड मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में तिरंगा फहराएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने परिपत्र जारी कर झंडा फहराने वाले विधानसभा अध्यक्ष समेत मंत्रियों और संसदीय सचिवों के नामों की घोषणा कर दी है।
सभी जिला कलेक्टरों को विभाग द्वारा भेजे गए परिपत्र के अनुसार जिला मुख्यालयों में निम्नांकित मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे...
बलौदाबाजार- गौरीशंकर अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष
रायगढ़- विष्णु देव साय, केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री
धमतरी- अजय चन्द्राकर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री
बिलासपुर- अमर अग्रवाल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री
बालोद- बृजमोहन अग्रवाल, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री
दंतेवाडा- केदार कश्यप, आजाकवि मंत्री
दुर्ग- प्रेमप्रकाश पांडे, राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री
मुंगेली- पुन्नूलाल मोहले, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री
राजनांदगांव- रमशीला साहू, महिला एवं बाल विकास मंत्री
अंबिकापुर- रामसेवक पैकरा, गृह एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री
बेमेतरा- दयालदास बघेल, सहकारिता एवं संस्कृति मंत्री
बीजापुर- महेश गागड़ा, वन मंत्री
बैकुंठपुर- भईयालाल राजवाड़े, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री
कोरबा- बद्रीधर दीवान, विधानसभा उपाध्यक्ष
सूरजपुर- चम्पा देवी पावले, संसदीय सचिव
गरियाबंद- गोर्वधन सिंह मांझी, संसदीय सचिव
जशपुर- शिवशंकर पैकरा, संसदीय सचिव
कांकेर- लाभचंद बाफना, संसदीय सचिव
महासमुंद- रूपकुमार चौधरी, संसदीय सचिव
कबीरधाम- मोतीराम चन्द्रवंशी, संसदीय सचिव
जांजगीर- लखन देवांगन, संसदीय सचिव
कोंडागांव- राजू सिंह क्षत्रीय, संसदीय सचिव
बलरामपुर- सुनीती राठिया, संसदीय सचिव
सुकमा- अम्बेश जांगड़े, संसदीय सचिव
नारायणपुर- तोखन साहू, संसदीय सचिव
loading...


Post A Comment: