न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बुधवार का दिन बस्तर में नक्सली वारदातों के नाम रहा। नक्सलियों ने नारायणपुर में सर्चिंग पर निकले जवानों पर हमला बोल दिया। जिसमें 4 जवान शहीद हो गए, वहीं 10 जवान घायल हैं। इधर, बीजापुर जिले में आईईडी की चपेट में आकर दो जवान घायल हो गए हैं, जिसमे से एक जवान की इलाज के दौरान जगदलपुर में मौत हो गई है।
नारायणपुर मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर विनोद कौशिक, सब इंस्पेक्टर मूलचंद सिंह कंवर, आरक्षक देवनाथ पुजारी व आरक्षक रायसिंह मरकाम शहीद हो गए। जबकि इस घटना में घायल 9 जवानों को रायपुर के रामकृष्ण केयर हास्प्टिल में भर्ती कराया गया है।
इधर बीजापुर ब्लास्ट में जख्मी 2 जवानों को बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर में भर्ती कराया गया था। दोनों ही घटनाओं के बाद घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर घटनास्थल से रायपुर व जगदलपुर भिजवाया गया।
रायपुर में भर्ती जवानों के नाम...
घायल जवानों में STF के दो जवान बृजेश कुमार व जयकरण प्रजापति के अलावा DRG के संजय पटेल, घसियाराम, संतोष कुमार दुग्गा, नंद कुमार लकड़ा, रोहित बेरसा, जगेन्द्र उईके, गोवर्धन कुंजाम शामिल हैं।
Read More: नक्सली हमले में शहीद जवानों की शहादत को नमन करने उमड़ा जनसमूह... नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
Read More: नक्सली हमले में शहीद जवानों की शहादत को नमन करने उमड़ा जनसमूह... नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
loading...


Post A Comment: