महफूज़ अहमद @ खबर बस्तर। सोशल मीडिया आज लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। वाट्सएप्प व फेसबुक जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट पर सूचनाएं वायरल होने में देर नहीं लगती। लेकिन कभी-कभी जाने अनजाने कुछ ऐसे पोस्ट भी वायरल हो जाते हैं जो लोगों की मुश्किलों का सबब बन जाते हैं।
ऐसा ही वाक्या बीजापुर में पदस्थ एक अधिकारी के साथ पेश आया है। सोशल मीडिया में वायरल हुआ एक मैसेज उनके गले की फांस बना हुआ है। दरअसल, वाट्सएप्प पर बुधवार को दिन भर एक मैसेज लोगों की चर्चा का विषय बना हुआ था। इसमें बीजापुर विधानसभा क्षेत्र से अगले चुनावों में योग्य प्रत्याशी के चयन करने की बात कही गई है।
Read More : जिस सड़क के निर्माण में 24 जवानों ने दी शहादत उसका काम अटका... कंस्ट्रक्शन कंपनी हुई टर्मिनेट, अब रिटेण्डर की तैयारी
दिलचस्प बात यह है कि वोटिंग सर्वे से जुड़े इस पोस्ट में बीजापुर विधायक व वनमंत्री महेश गागड़ा के अलावा जिन 5 संभावित प्रत्याशियों के नाम दर्ज हैं, उनमें बीजापुर के सीएमएचओ डॉ. बीआर पुजारी का नाम भी शामिल हैं। इस वायरल पोस्ट के बाद डॉ. पुजारी खासे परेशान हैं। आखिरकार उन्हें सोशल मीडिया पर अपनी सफाई भी देनी पड़ी, इसके बावजूद यह पोस्ट खूब वायरल किया जा रहा है।
क्या लिखा है पोल सर्वे के पोस्ट में...बता दें कि vote.pollcode.com द्वारा 'बीजापुर के अगले विधायक के योग्य उम्मीदवार' नाम से कराए जा रहे इस पोल सर्वे में योग्य प्रत्याशी को वोट देने की अपील की गई है। इसके लिए 5 आॅप्शन दिए गए हैं। जिसमें बीजापुर के अगले विधायक के संभावित उम्मीदवारों में वनमंत्री महेश गागड़ा, बीजापुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम मंडावी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस नेत्री नीना रावतिया उद्दे, डॉ. बीआर पुजारी, भाजपा नेता सकनी चंद्रैया एवं कमलेश कारम के नाम शामिल हैं।
इधर, पोल सर्वे में अपना नाम आने के बाद बीजापुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुजारी ने सोशल मीडिया के जरिये अपना पक्ष रखा है। उन्होंने अपने वाट्सएप्प संदेश में कहा है... 'पता नहीं ये सब क्या हो रहा है। मैं एक Govt. employee हूं और बहुत सारे protocal maintain करना पड़ता है, मेरा क्या विचार है ये पूछे बिना social media में ये सब करना उचित नही है।'
Read More: नक्सली हमले में शहीद जवानों की शहादत को नमन करने उमड़ा जनसमूह... नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
राजनीति से जुड़ा है परिवार...बताते चलें कि डॉ. पुजारी का परिवार राजनीति से ताल्लुक रखता है। उनके बड़े भाई सुखलाल पुजारी बीजापुर नगर पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं और मौजूदा समय में उनकी भाभी भाग्यवती पुजारी नगर पालिका की अध्यक्ष हैं। जहां तक उनकी बात है वे अपने सौम्य व मिलनसार स्वभाव के कारण प्रशासनिक हलकों के अलावा जन सामान्य में भी खासे लोकप्रिय हैं। संभवत: इसी वजह से उनका नाम बीजापुर विधायक के दावेदारों की फेहरिस्त में शामिल किया गया है।
Read More: नक्सली हमले में शहीद जवानों की शहादत को नमन करने उमड़ा जनसमूह... नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
loading...


Post A Comment: