KB Breaking: बीजापुर में सहायक आरक्षक की गला रेत कर ​हत्या...छुट्टी पर गया था जवान, नक्सली वारदात की आशंका
    बीजापुर @ खबर बस्तर। बीजापुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक सहायक​ आरक्षक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है। मृत जवान छुट्टी पर अपने घर जांगला गया हुआ था। घटना आज शाम 5 बजे की बताई जा रही है।  
   एएसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होने बताया कि भैरमगढ़ थाने में पदस्थ सहायक आरक्षक राजू लेकाम अपने घर जांगला गया था। इसी दौरान रविवार की शाम अज्ञात लोगों ने जांगला से डेढ़ किमी दूर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। इस घटना में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
   चूंकि यह क्षेत्र बेहद संवेदनशील है इसलिए इसे नक्सली वारदात से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि मौके पर नक्सली पर्चे आदि नहीं मिले हैं। 

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: