KB Breaking: सुकमा में फिर नक्सली उत्पात... यात्री बस को किया आग के हवाले, सवारियों को उतार कर दिया वारदात को अंजाम
     सुकमा @ खबर बस्तर। बस्तर में नक्सलियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के चलते नक्सली बीते कुछ दिनों से लगातार वाहनों को आग के हवाले कर रहे हैं। ताजा मामला चिंतागुफा क्षेत्र का है, जहां माओवादियों ने एक यात्री बस में आगजनी की है। घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है।  
     जिस बस को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है वह जगदलपुर से जगरगुंडा जा रही थी। इसी दौरान चिंतागुफा व बुरकापाल के बीच डंडे व चाकू जैसे हथियारों से लैस नक्सलियों ने पहले बस को रोका फिर यात्रियों को उतार कर बस में आग लगा दी। हादसे का शिकार हुई बस गुप्ता ट्रेवल्स की बताई जा रही है। 
     वारदात को अंजाम देकर नक्सली मौके से भाग खड़े हुए। घटना स्थल पर नक्सली पर्चा आदि नहीं मिला है। सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होने बताया कि हाल ही में हुए मुठभेड़ में नक्सलियों के बड़े कैडर को नुकसान पहुंचा है। इसी बौखलाहट में नक्सलियों ने यह कदम उठाया है।   

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: