चार धाम की यात्रा पर निकली रायपुर के रॉयल ट्रेवल्स की बस महाराष्ट्र में अगवा... आरोपियों ने फिरौती में मांगे 3 लाख रूपए !
      रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक टूर आॅपरेटर की बस को महाराष्ट्र में हाईजैक किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के नांदेड़ में बस और चालक को अगवा कर लिया है। हाईजैकर्स द्वारा फिरौती के रूप में 3 लाख रूपयों की मांग की है।  

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब ट्रैवल्स संचालक ने रायपुर एसपी अमरेश मिश्रा से इसकी लिखित शिकायत की। अपहरणकर्ताओं द्वारा बस के ड्राइवर व हेल्पर की जमकर पिटाई किए जाने की भी खबर है। 

       जानकारी के मुताबिक 30 दिसंबर को रायपुर से चार धाम की यात्रा के नाम से रॉयल ट्रेवलर्स की बस बुक कर आरोपी महाराष्ट्र ले गए थे। रॉयल ट्रेवल्स के संचालक ने अपनी शिकायत में बताया कि शिन्दे नाम के शख्स ने किसी दत्ता स्वामी के लिए रायपुर से बस बुक कराई थी। बुकिंक के दौरान बताया गया कि बस केरल, उड़ीसा, झारखंड, कोलकाता, मध्यप्रदेश होते हुए बस नांदेड़ तक जाएगी।  
       बस बुकिंग के लिए दत्ता स्वामी ने किश्तों में तकरीबन दो लाख रूपए दिए। इसके अलावा 22 हजार रुपए ड्राइवर को देने की बात कही गई थी। 26 जनवरी को बस वापस रायपुर पहुंचने वाली थी, लेकिन गाड़ी नहीं आई तो मालिक ने ड्राइवर को फोन लगाया। इस पर दत्ता स्वामी ने फोन उठाकर दिए गए सारे रूपए वापस लौटाने पर बस छोड़ने की बात कही है।  

       फोन पर ड्राइवर ने बस संचालक को रोते हुए बताया कि बस के साथ हेल्पर व उसे  अगवा कर लिया गया है। उनके साथ आरोपियों द्वारा जमकर मारपीट भी का जा रही है। बस आॅपरेटर ने दत्ता स्वामी से बस छोड़ने काफी गुजारिश भी की, लेकिन वो नहीं माना। आखिरकार बस मालिक ने पुलिस में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद रायपुर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Read More : वनमंत्री गागड़ा के खिलाफ दावेदारों की लिस्ट में इस अधिकारी का नाम हुआ सोशल मीडिया पर वायरल... तो देनी पड़ी सफाई ! पढ़िये ये खबर...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: