जब हथियार और विस्फोट लेकर सरेंडर करने पहुंचे 2 नक्सली, तो पुलिस भी रह गई भौंचक्की... पढ़िए पूरी खबर
     दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ जारी नक्सल आॅपरेशंस में शुक्रवार को दंतेवाड़ा पुलिस को एक और सफलता उस वक्त मिली जब दो नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। खास बात यह रही कि आत्मसमर्पण करने पहुंचे दोनों नक्सली अपने साथ हथियार व विस्फोटक सामग्री लेकर पहुंचे थे।  
      एएसपी एसपी गोरखनाथ बघेल ने प्रेसवार्ता में दोनों नक्सलियों द्वारा सरेंडर किए जाने का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक आत्मसमर्पित नक्सली जनमिलिशिया सदस्य नेल्लीराम कश्यप व मुन्ना इस्ता बस्तर संभाग के माड़ डिवीजन में सक्रिय थे। दोनों ही नक्सली कई वारदातों में शामिल बताए जा रहे हैं।  
     पुलिस का कहना है कि जनमिलिशिया सदस्य नेल्ली राम नक्सली लीडर अजय व दीपक के कहने पर चार साल पहले संगठन से जुड़ा था। उसे 2016 में नक्सली नेताओं ने हांदावाड़ा क्षेत्र में भेजा था, जहां वह जनमिलिशिया सदस्य के रूप में कार्य कर रहा था। जबकि नक्सली मुन्ना इस्ता 2013 से माओवादी संगठन में शामिल हुआ था। दोनों नक्सलियों ने सरेंडर के वक्त 2 भरमार बंदूक, जिंदा टिफिन बम और बारूद आदि पुलिस के हवाले किए हैं।  
    पुलिस के अनुसार दोनों ​ही माओवादी नक्सलियों की खोखली विचारधारा व पक्षपातपूर्ण रवैये से तंग आ चुके थे। वहीं छग पुलिस की पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर उन्होंने समाज की मुख्यधारा में शामिल होना बेहतर समझा। एसपी कमलोचन कश्यप द्वारा इन्हें 10-10 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। 

loading...
 

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: