2018 का पहला चंद्र ग्रहण आज : आसमान पर दिखेगा 'ब्लू मून' का नजारा... जानिए, किन राशियों पर कैसा पड़ेगा असर
         न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बुधवार 31 जनवरी को साल का पहला चंद्र ग्रहण है। इस बार का पूर्ण चंद्र ग्रहण आम नहीं बल्कि बेहद खास होने वाला है। आज की रात धरती पर 'ब्लू मून' का नजारा दिखेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान चांद 14 फीसदी ज्यादा चमकीला होगा।  

       बता दें कि 'सुपरमून' एक आकाशीय घटना है, जिसमें चंद्रमा अपनी कक्षा में धरती के सबसे निकट होता है। इस दौरान संपूर्ण चांद का स्पष्ट रूप से अवलोकन किया जा सकता है। स्पेस.कॉम की खबर के मुताबिक चंद्र ग्रहण 77 मिनट तक देखा जा सकेगा। इस दौरान चंद्रमा का निचला हिस्सा ऊपरी हिस्से के मुकाबले अधिक चमकीला नजर आएगा। 

बेहद खास है ये चंद्र ग्रहण :बुधवार को होने वाला चंद्र ग्रहण तीन खासियतें लेकर आ रहा है। पहला, यह सुपर मून की एक श्रंखला में तीसरा मौका है, जब चांद धरती के निकटतम दूरी पर होगा। दूसरा, इस दिन चंद्रमा सामान्य से 14 फीसदी ज्यादा चमकीला दिखेगा। तीसरा, एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा होगी। बता दें कि ऐसी घटना आमतौर पर ढाई साल बाद होती है। 

Read More : धार्मिक तस्वीर के अपमान मामले में शांति समिति की बैठक के बाद दंतेवाड़ा में खत्म हुआ तनाव       
      भारत के अलग-अलग स्थानों में यह चंद्र ग्रहण अलग-अलग समय पर दिखाई देगा। हालांकि, समय का यह अंतर बहुत ही मामूली होगा। चंद्र ग्रहण का समय शाम 6 बजकर 22 मिनट से रात 8 बजकर 42 मिनट तक बताया जा रहा है। बुधवार को सूतक काल सुबह 08:35 बजे से शुरू होकर रात 08 बजकर 41 मिनट पर खत्म हो जाएगा। 


जानिए किन राशियों पर पड़ेगा भारी : ज्योतिषाचार्यों की मानें तो चंद्र ग्रहण का असर अलग-अलग पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए स्वास्थ्य को लेकर समस्याएं होंगी। ग्रहण के किसी भी प्रभाव से बचने के लिए इस दौरान श्री सूक्त, लक्ष्मी सूक्त का जाप करने की सलाह ज्योतिषि देते हैं। वहीं रोगों से बचने के लिए महामृत्युंजय मत्र का जाप करना चाहिए।

       मिथुन: इस राशि वालों को वाणी में तीव्रता, पैर में चोट या दर्द, या फिर पेट की समस्या हो सकती है। पंडितों के अनुसार इसके लिए ग्रहण के बाद गुड़ और मसूर की दाल का दान करना चाहिए।

      सिंह: चंद्र ग्रहण के समय सिंह राशि वालों के मनोबल एवं स्वास्थ्य दोनों ही अचानक कमजोर हो जाएंगे। वहीं इनके खर्च में भी वृद्धि हो जाएगी। चंद्र ग्रहण के बाद गायत्री मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए। 

      धनु: इस राशि लोगों को भी पैर में चोट या दर्द और पेट एवं पेशाब संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके लिए चंद्र ग्रहण के पश्चात मंदिर में अन्न दान करना चाहिए।


Read More : बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी के मंदिर में 40 बरस बाद बदले गए प्रधान पुजारी... जानिए क्या है वजह
       

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: