रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की राह आसान नहीं दिख रही। प्रदेश की सत्ता पर लगातार चौथी बार काबिज होने के लिए बीजेपी भले ही पूरी ताकत लगा रही हो पर परिस्थितियां अनुकूल नजर नहीं आ रही है। मतदाताओं को रिझाने अगर समय रहते रणनीति नहीं बनी तो चुनाव में तगड़ा नुकसान होना तय है।
कमोबेश सर्वे की रिपोर्ट्स कुछ ऐसे ही आए हैं, जिससे प्रदेश भाजपा की नींद उड़ी हुई है। खबरों के मुताबिक पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश इकाई ने अलग-अलग एजेंसियों के जरिये सर्वे कराया है, जिसके नतीजे भाजपा के लिए संतोषजनक बिल्कुल भी नहीं कहे जा सकते। दरअसल, इन सर्वे की रिपोर्ट बेहद अलार्मिंग है। सर्वे में इस बार के चुनावों में भाजपा को भारी नुकसान होने का अंदेशा जताया गया है।
बीजेपी के अंदरखाने से जिस तरह खबरें आ रही है उसके मुताबिक इन नतीजों से पार्टी के भीतर खलबली मची हुई है। सर्वेक्षणों के रिपोर्ट जब नेताओं के माथे पर बल लाने वाले हों तो जाहिर है डैमेज कंट्रोल को लेकर रणनीति भी बनाई जा रही है।
खबर है कि चुनाव होने तक हर महीने बड़े कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने पर सहमति बनी है। आने वाले दिनों में आदिवासी सम्मेलन, युवा सम्मेलन, किसान सम्मेलन व महिला सम्मेलन के जरिये भाजपा चुनावी वैतरणी पार लगाने की जुगत करती दिखेगी।

बता दें कि भाजपा ने पार्टी स्तर पर और आरएसएस के नेटवर्क द्वारा प्रदेशभर के विधायकों के कामकाज की रिपोर्ट तैयार की है। वहीं कई निजी एजेंसियों से भी सर्वे कराया गया है, जिनमें सरकार की छवि और विधायकों के कामकाज का आंकलन कराया गया था। इन सर्वे के नतीजों ने चुनावी साल में पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है।
बीजेपी के अंदरखाने से जिस तरह खबरें आ रही है उसके मुताबिक इन नतीजों से पार्टी के भीतर खलबली मची हुई है। सर्वेक्षणों के रिपोर्ट जब नेताओं के माथे पर बल लाने वाले हों तो जाहिर है डैमेज कंट्रोल को लेकर रणनीति भी बनाई जा रही है।
खबर है कि चुनाव होने तक हर महीने बड़े कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने पर सहमति बनी है। आने वाले दिनों में आदिवासी सम्मेलन, युवा सम्मेलन, किसान सम्मेलन व महिला सम्मेलन के जरिये भाजपा चुनावी वैतरणी पार लगाने की जुगत करती दिखेगी।
loading...

Post A Comment: