जगदलपुर @ खबर बस्तर। शनिवार को जिले के नए एसपी के रूप में आईपीएस डी. श्रवण ने कार्यभार संभाल लिया। जिले की कमान संभालने के बाद मीडिया से मुखातिब होते उन्होने कहा कि बस्तर को नक्सली आतंक से मुक्ति दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
नवपदस्थ एसपी का कहना है कि वर्तमान में बस्तर जिले का सिर्फ 20 प्रतिशत हिस्सा ही नक्सल समस्या से ग्रस्त है। उनकी कोशिश होगी की इस हिस्से को माओवादी हिंसा से मुक्त कर जिले में शांति व्यवस्था बहाल की जाए। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक जिले में कानून-व्यवस्था के साथ ही पुलिस और जनता के बीच रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में भी वे काम करना चाहेंगे।
बता दें कि 2008 बैच के आईपीएस डी. श्रवण बस्तर संभाग के कोंडागांव व सुकमा जिले में बतौर पुलिस कप्तान सेवाएं दे चुके हैं। इस लिहाज से वे बस्तर में अपनी पदस्थापना को घर वापसी बता रहे हैं। एसपी आरिफ शेख के बिलासपुर तबादले के बाद उन्हें बस्तर जिले की कमान सौंपी गई है।

Post A Comment: