मुठभेड़ में 3 हार्डकोर माओवादियों को मार गिराने वाले 7 सहायक आरक्षकों को मिला प्रमोशन का तोहफा
       बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले में चल रहे नक्सल आपरेशंस के तहत 3 हार्डकोर माओवादियों को मार गिराने वाले सहायक आरक्षकों को पदोन्नत किया गया है। डीआरजी के इन जवानों को सहायक आरक्षक से पदोन्नत कर आरक्षक बनाया गया है।
     बता दें कि बीते 11 दिसम्बर को गोरना-मनकेली के जंगलों में डीआरजी के जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। जिसमें डीआरजी के जवानों ने तीन माओवादियों को ढेर कर दिया था। जवानों ने माओवादियों के पास से एक इंसास, एक 303 रायफल, एक भरमार बन्दुक सहित अन्य नक्सली सामान बरामद करने में कामयाबी पाई थी। 
       इस सराहनीय कार्य के लिए आईजी बस्तर रेंज द्वारा सात सहायक आरक्षकों को प्रमोशन का तोहफा दिया गया है। सहायक आरक्षक से आरक्षक बनने वाले जवानों में बाबूलाल मज्जी, गणेश मुमीर, गोपाल परतागिरी, पदम पांडू, गणपति मद्देड, कन्हैया लाल कोर्राम, व कोरसा मुन्ना शामिल है। इन्हें एसपी एमआर आहिरे व एएसपी मोहित गर्ग समेत अन्य अफसरों ने बधाई दी है।

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: