यहां चपरासी के 57 पदों के लिए आए 60 हजार आवेदन... सरकारी नौकरी चाहने वालों में इंजीनियर और MBA पास भी
       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। देश में बेरोजगारी का आलम ये है कि चपरासी बनने के लिए भी हजारों लोग कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। मामला एमपी के ग्वालियर का है, जहां डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में चपरासी के 57 पदों के लिए 60 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। हैरानी इस बात की कि इसमें कई उम्मीदवार तो इंजीनियर और एमबीए डिग्रीधारी भी हैं। वहीं नौकरी के ख्वाहिशमंद उम्मीदवारों में कुछेक के पास तो पीएचडी की उपाधि भी है। 
     ग्वालियर के जिला कोर्ट में जब चपरासी के पद के लिए उच्च शिक्षित लोगों के इतने सारे आवेदन मिले तो जज भी चकरा गए। जबकि विभाग ने इस पद के लिए वांछित योग्यता महज आठवीं पास ही रखी थी। बेरोजगारी की समस्या इतनी बड़ी है कि चपरासी के पद हेतु पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया है।
      आवदेकों की भीड़ को देखते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम भी किए गए हैं। वहीं अभ्यर्थियों के चयन के लिए 14 जजों की कमेटी गठित की गई है। बताया गया है कि 28 जनवरी से उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग शुरू की जाएगी। इसके बाद इंटरव्यू होगा और फिर 18 फरवरी के बाद इसके परिणामों की घोषणा की जाएगी। 

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: