अनियंत्रित हाइवा ने दीप्ति कॉन्वेंट की स्कूल बस को मारी टक्कर... 24 बच्चे घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
       जगदलपुर @ खबर बस्तर। गुरूवार की दोपहर एक तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूल बस को जबरदस्त टक्कर मार दी। घटना जगदलपुर-गीदम रोड़ पर स्थित रायकोट के पास की है। इस घटना में बस में सवार 24 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें मेकाज में भर्ती कराया गया है।  
         जानकारी के मुताबिक तोकापाल स्थित दीप्ति कॉन्वेंट स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को वापस छोड़ने जा रही थी, इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने बस को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बस में 50 से अधिक बच्चे सवार थे।  
       Read More:  नक्सली हमले में शहीद जवानों की शहादत को नमन करने उमड़ा जनसमूह... नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई 

       दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया और तोकापाल सीएचसी में उपचार हेतु ले जाया गया। बताया गया है कि आमने-सामने की भिड़ंत में बस में सवार कुछ बच्चों को गंभीर चोटें भी आई है। बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर लाए जाने की भी खबर है।
loading...
 

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: