दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में नक्सलियों का उत्पात जारी है। शनिवार की दोपहर गीदम ब्लाक के तुमनार में माओवादियों ने साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी पर तैनात जवानों को निशाना बनाते हुए ब्लास्ट कर दिया। नक्सलियों ने एक के बाद एक लगातार दो आईईडी ब्लास्ट किए। इस घटना में एक जवान को हल्की चोट लगी है।
घटना उस वक्त हुई जब सुरक्षा में तैनात जवान तुमनार बाजार में एक पेड़ के नीचे बैठे थे। बीच बाजार अचानक विस्फोट की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा एसपी कमलोचन कश्यप दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंच गए। मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम द्वारा सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बांगापाल स्थित पुलिस थाने से सुरक्षा बल के जवान तुमनार बाजार आए थे। इसी बीच नक्सलियों ने उन पर विस्फोट कर हमला कर दिया। घटना में घायल जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
loading...


Post A Comment: