सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। जिले में चल रहे नक्सल आॅपरेशंस के तहत पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। पुलिस पार्टी ने गुरुवार को जिले के मरईगुड़ा व किस्टाराम थाना क्षेत्र से 11 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 6 महिला नक्सली भी शामिल हैं।
पुलिस की गिरफ्त में आए नक्सली सड़क निर्माण में लगी वाहनों में आग लगाने एवं सुरक्षाबलों पर फायरिंग जैसी वारदातों में संलिप्त बताए जा रहे हैं। सभी को गुरूवार को कोंटा न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार नक्सलियों में मड़कम जोगा, दुधी दुला, रवा हिड़में, मड़कम कोसी, मड़कम बुधरा, मड़कम भीमा, कावासी हिड़मा, पदम गंगी, मड़कम सन्नी, मड़कम देवे व रवा जोज्जे शामिल हैं।
बता दें कि पिछले महीने किस्टाराम थाना क्षेत्र के कासाराम के पास सड़क निर्माण में लगी 27 वाहनों में माओवादियों ने आगजनी की थी। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए नक्सली इस वारदात में प्रमुख रूप से शामिल थे। इन्हें जिला बल व डीआरजी की ज्वाइंट पार्टी द्वारा घेराबंदी कर धर-दबोचा गया है।
इसके आलावा कासालपाड़ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों पर फायरिंग करने व धर्मापेंटा में पुल को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाने की घटना में शामिल नक्सलियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। बता दें कि बुधवार को भी सुकमा पुलिस ने 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था, जो मतदान सामग्री लूटने की घटना में शामिल थे। वहीं इसके दूसरे ही दिन पुलिस ने 11 माओवादियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।
loading...


Post A Comment: