बीजापुर @ खबर बस्तर। बस्तर में नक्सलियों का ताण्डव जारी है। बुधवार को नारायणपुर में माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के 4 जवान शहीद हो गए। दूसरी ओर बीजापुर जिले में भी IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 जवान घायल हो गए हैं।
घटना बासागुड़ा थाना क्षेत्र की है जहां सर्चिंग पर निकले जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की जद में आ गए। इस घटना में घायल जवानों में एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जबकि दूसरे जवान को सामान्य चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल जवान का नाम लखन गढ़पाले है।
बीजापुर पुलिस अधीक्षक एमआर अहिरे ने बताया कि बीजापुर में तैनात एसटीएफ और जिला बल के जवान एंटी नक्सल आपरेशन पर निकले थे। इसी बीच बासागुड़ा थाना क्षेत्र सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED की चपेट में जवान आ गए। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से जगदलपुर भेजा गया है, जहां प्राथमिक उपचार बाद जरूरत पड़ने पर रायपुर रेफर किया जाएगा।
loading...


Post A Comment: