छत्तीसगढ़ की महिला नक्सली समेत 3 माओवादियों को तेलंगाना पुलिस ने किया गिरफ्तार... नक्सली साहित्य और नगदी बरामद
       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की सरहद से लगे तेलंगाना के जयशंकर भूपालापल्ली जिले में पुलिस ने 3 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक वह छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कई अपराधों में संलिप्त थी।
 छत्तीसगढ़ की महिला नक्सली समेत 3 माओवादियों को तेलंगाना पुलिस ने किया गिरफ्तार... नक्सली साहित्य और नगदी बरामद   2
पुलिस ने यह कार्रवाई येटुरीनागरम इलाके से की है। जिसमें एक महिला समेत तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी।
      पुलिस की गिरफ्त में आई 29 वर्षीय माडवी पांडे उर्फ सुशीला उर्फ लक्ष्मी प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्य कटकम सुदर्शन की सुरक्षा पलटन कमांडर थी। उसे उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह अपना इलाज कराने के बाद मुलुगु गांव से वापस आ रही थी।  
पुलिस अधिकारियों की मानें तो महिला नक्सली छत्तीसगढ़ के भैरमगढ़ क्षेत्र की निवासी है। 
     बताया जा रहा है कि हाल ही में वह एक घटना में गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। इसके बाद वह इलाज कराने गई और पुलिस के हत्थे चढ़ गई। नक्सलियों के पास से पुलिस ने कुछ माओवादी साहित्य और 35 हजार रूपए नकद बरामद किए हैं। 

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: