न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है। त्रिपुरा में तो भाजपा ने लेफ्ट का 25 साल पुराना किला ढहा दिया। साढ़े चार दशक बाद पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में से 4 में किसी एक पार्टी (बीजेपी) की सरकार है।
शनिवार को आए नतीजों ने साफ कर दिया कि देश में अभी भी पीएम मोदी का जादू बरकरार है। इतना ही नहीं नरेंद्र मोदी ने चुनावों में जीत के मामले में दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी पीछे छोड़ दिया। बीते 4 साल में मोदी ने लगातार कई चुनाव जीतकर यह साबित कर दिया कि यह दौर मोदी का है।
Read More : नीति आयोग के CEO ने नक्सल हिंसा पीड़ित बच्चों से की मुलाकात... बच्चों ने पूछा, आपके जैसा अफसर बनना है क्या करें, बोले- सच्ची लगन व मेहनत से पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी !
दिलचस्प बात यह है कि 25 साल पहले बीजेपी का नारा था 'आज 4 प्रदेश - कल सारा देश', लेकिन आज बीजेपी के पास समूचे देश की सत्ता पर काबिज है और कांग्रेस महज 4 प्रदेशों में सिमट कर रह गई है।
दिलचस्प बात यह है कि 25 साल पहले बीजेपी का नारा था 'आज 4 प्रदेश - कल सारा देश', लेकिन आज बीजेपी के पास समूचे देश की सत्ता पर काबिज है और कांग्रेस महज 4 प्रदेशों में सिमट कर रह गई है।
जानिए कैसे इंदिरा से आगे निकले मोदी : बता दें कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते बीते 4 बरस में 21 चुनाव हुए। इनमें से 14 राज्यों में बीजेपी ने जीत हासिल की है। जबकि इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहते 4 साल में 19 चुनाव हुए थे। इनमें से 13 राज्यों में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। मौजूदा समय में देश के 77% इलाके पर बीजेपी का शासन है। वहीं अब देश की 68% आबादी और 59% इकॉनोमी भी बीजेपी शासित है।
आंकड़ों से समझिए इस चुनाव को :
🔼 पूर्वोत्तर के 3 राज्यों में भाजपा को पिछले चुनाव से 61% ज्यादा वोट मिले हैं। पिछली दफे बीजेपी को 4.5% वोट और महज एक सीट मिली थी।
🔼 इस चुनाव में बीजेपी का वोट प्रतिशत 61% बढ़कर 66% हो गया और विधायकों की संख्या भी 1 से बढ़कर 48 हो गई है।
🔼 त्रिपुरा में इस बार बीजेपी को 43% वोट मिले। जबकि पिछले बार 3 फीसदी ही वोट मिले थे। ऐसे में एक राज्य में 40% वोट का इजाफा करने वाली वह पहली पार्टी बनी।
🔼 त्रिपुरा में कांग्रेस का वोट बैंक 36.53% से खिसक कर 1.8% रह गया। उसे पिछली बार 10 सीटें मिली थी, लेकिन इस बार खाता भी नहीं खुल सका।
Read More : होली पर महाराष्ट्र पुलिस की दबंगई : छत्तीसगढ़ की सीमा में घुसकर युवकों की बेरहमी से की पिटाई, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसपी से की शिकायत
Read More : होली पर महाराष्ट्र पुलिस की दबंगई : छत्तीसगढ़ की सीमा में घुसकर युवकों की बेरहमी से की पिटाई, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसपी से की शिकायत
कांग्रेस सिर्फ 4 प्रदेशों में सिमटी : पिछले 27 साल में बीजेपी 15 राज्यों में अपने दम पर और 6 राज्यों में सहयोगियों से साथ सत्ता हासिल कर चुकी है। वर्तमान में 7 गैरहिंदी भाषी राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री हैं। वहीं कांग्रेस की सरकारें पंजाब, कर्नाटक, मिजोरम, पुड्डुचेरी (केंद्र शासित प्रदेश) में ही बची है। बता दें कि आगामी महीनों में कर्नाटक और मिजोरम में चुनाव होने हैं।
loading...


Post A Comment: