बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर है। जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में आज सुबह हुए IED ब्लास्ट में सब इंस्पेक्टर समेत पुलिस के 2 जवान घायल हो गए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब जिला पुलिस बल के जवान उल्लूर मार्ग पर एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। 

IED ब्लास्ट में सब इंस्पेक्टर समेत 2 जवान घायल, एरिया डोमिनेशन पर निकली थी पुलिस पार्टी, उल्लूर के पास हुआ हादसा
       आईईडी विस्फोट में घायल जवानों को भोपालपटनम के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह भोपालपटनम थाने से बारेगुड़ा मार्ग पर पुलिस पार्टी रवाना हुई थी। इसी दौरान उल्लूर के पास हुए IED ब्लास्ट की चपेट में डीएफ के 2 जवान आ गए।  

        बीजापुर एसपी मोहित गर्ग ने खबर बस्तर को बताया कि घटना आज सुबह करीब पौने 9 बजे की है। IED ब्लास्ट में घायल सब इंस्पेक्टर योगेश पटेल और आरक्षक इंद्रजीत सिंह को भोपालपटनम के अस्ताल में भर्ती कराया गया है। एसपी की मानें तो फिलहाल दोनों जवानों की हालत स्थिर है। अगर जरूरत पड़ी तो इन्हें जगदलपुर या रायपुर रेफर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। 

Read More :   CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट पर हमला कर पिस्टल लूटने व हत्या जैसे संगीन वारदातों में शामिल CNM अध्यक्ष समेत 2 माओवादी गिरफ्तार

loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: