दंतेवाड़ा/बीजापुर @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में लाल आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को सुकमा जिले के किष्टारम में बड़े हमले के बाद अब बुधवार को नक्सलियों ने बीजापुर जिले में आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। गंगालूर एरिया के पोंजेर नाले के पास नक्सलियों ने 7 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। 

सुकमा के बाद अब बीजापुर में नक्सली वारदात... सड़क निर्माण में लगे 7 वाहनों को किया आग के हवाले, खबर बस्तर से बोले SP, बिना सुरक्षा चल रहा था काम
       जलाई गई वाहनें सड़क निर्माण कार्य में लगी थी। इसी बीच दिनदहाड़े माओवादियों ने इनमें आग लगा दी। बताया जा रहा है कि बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण कार्य चल रहा था। इसे नक्सलियों ने निशाना बनाते वाहनों में आगजनी की है। खबरों  के मुताबिक नक्सलियों ने मौके पर पहुंच 2 पानी टेंकर, जेसीबी समेत अन्य वाहनों में आग लगा दी है। हालांकि अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।

      इधर, बीजापुर एसपी मोहित गर्ग का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य बिना किसी सुरक्षा के कराया जा रहा था। इसी वजह से नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि गंगालूर मार्ग पर पोंजेर के पास गाड़ियां जलाए जाने की खबर सही है पर कितनी वाहनें नक्सलियों ने जलाई है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। 

यह भी पढ़िए : किष्टारम IED ब्लास्ट में शहीद जवानों के 4 इंसास राइफल गायब... नक्सलियों द्वारा लूट लिए जाने की आशंका, सर्च आॅपरेशन में जुटी फोर्स !

loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: