सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। सुकमा जिले के किस्टाराम के पास विगत 13 मार्च को हुए नक्सली हमले में शामिल 7 माओवादियों को सुकमा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह कामयाबी सर्चिंग के दौरान मिली। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए सातों माओवादी इस साल के सबसे बड़े नक्सली हमले में शामिल थे।
पुलिस ने जिन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है वह सभी जनमिलिशिया सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक सातों नक्सली किस्टारम व भेज्जी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने डीआरजी, एसटीएफ, सीआरपीएफ और कोरबा बटालियन के ज्वाइंट आपरेशन में यह कामयाबी हासिल की है।
पकड़े गए नक्सलियों के नाम इस प्रकार हैं...
1. कोमरम सादे उर्फ सहदेव, पिता रामकृष्णा
2. मड़कम जोगा, पिता मड़कम पोज्जा
3. मड़कम हिड़मा, पिता मड़कम भीमा
4. माड़वी सुक्का, पिता माड़वी कन्ना
5. मड़कम गंगा, पिता मड़कम कोसा
6. वंजाम आयता, पिता वंजाम एर्रा
7. वंजाम सिंगा, पिता वंजाम एर्रा
Read More : केरलापाल के पास IED ब्लास्ट में DRG के 5 जवान घायल, एरिया डोमिनेशन पर निकली थी पुलिस पार्टी, घायलों को रायपुर रेफर किया गया
बता दें कि इसी साल 13 मार्च को किस्टारम और पलोडी के बीच नक्सलियों ने MPV व्हीकल को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया था। इस हमले में सीआरपीएफ 212वीं बटालियन के 9 जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा दो जवान घायल हुए थे। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किए गए नक्सली विस्फोट की घटना में शामिल थे। इतना ही नहीं इन्होंने जवानों पर फायरिंग भी की थी।
Read More : दंतेवाड़ा 'जेल ब्रेक' मामले में खुलासा : जेल के स्कूल में 6 माओवादियों ने बनाई थी फरार होने की रणनीति... वारदात में शामिल थे बीजापुर, सुकमा व दंतेवाड़ा के बंदी !

loading...

Post A Comment: