सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। इस वक्त सुकमा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहाँ नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए 3 यात्री बसों में आग लगा दी है। इनमे से 2 बसें तेलंगाना स्टेट ट्रांसपोर्ट की और 1 बस निजी कंपनी की बताई जा रही है। सभी बसें हैदराबाद जा रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने वाहनों को निशाना बनाते इनमे आग लगा दी।
Read More : साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी कर रहे जवान पर नक्सलियों ने पहले चलाई गोली... फिर चाकू से किया हमला, जख्मी जवान को हेलीकॉप्टर से किया गया रेफर
उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि दोरनापाल व एर्राबोर के बीच पेंटा गांव के पास माओवादियों ने यात्री बसों से यात्रियों को उतारकर बस को आग के हवाले कर दिया। इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

बता दें कि कुछ महीने पहले भी नक्सलियों ने कोंटा के पास एक यात्री बस में तोड़फोड़ की थी। इसके अलावा इसी स्थान के समीप स्कार्पियो वाहन में भी आगजनी नक्सली कर चुके हैं। इधर, वारदात के बाद पुलिस बल मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।
loading...

Post A Comment: