न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बीते कुछ महीनों से समूचे बस्तर संभाग में नक्सली जमकर आतंक मचा रहे हैं। वाहनों में आगजनी, हत्या, बम विस्फोट जैसी घटनाएं तो रोज की बात हो गई है। आए दिन हो रहे नक्सली वारदातों से ग्रामीणों में लाल आतंक का खौफ कुछ इस कदर समाने लगा है कि अब हत्या जैसी घटना के बाद भी गांव के लोग जुबां खोलने में कतराने लगे हैं।
ऐसा ही मामला नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सामने आया है। जहां बीते पखवाड़े भर के भीतर नक्सलियों ने 4 ग्रामीणों को मौत की नींद सुला दिया। खबर है कि माओवादियों ने जनअदालत लगाकर इन ग्रामीणों की हत्या की है। हालांकि, पुलिस जनअदालत की बात से इंकार कर रही है, लेकिन ग्रामीणों की हत्या की पुष्टि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई है।
Read More : बड़ी खबर : दंतेवाड़ा जिला जेल में फिर 'जेल ब्रेक' की कोशिश... संतरी से मारपीट कर फरार हुए 4 बंदी, CAF के जवानों ने धर दबोचा
जानकारी के मुताबिक अबूझमाड़ के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बीते दिनों नक्सलियों ने इन वारदात को अंजाम दिया है। जिन 4 ग्रामीणों की हत्या माओवादियों द्वारा की गई है, उनमें एक आरक्षक का भाई रामसाय ध्रुव भी शामिल है। बताया जा रहा है कि झारावाही गांव के निवासी रामसाय के घर कुछ नक्सली पहुंचे और इसे कुछ दूर ले जाकर मौत के घाट उतार दिया।

नारायणपुर एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने खबर बस्तर को बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र में बीते 15-20 दिनों में नक्सलियों ने 4 ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी है। माओवादियों ने कोस्ताड़ी, उलिसपारा और रायनार गांव में इन वारदात को अंजाम दिया है। सभी घटनाएं होली के बाद की है। एसपी के मुताबिक अब नक्सलियों ने अपना पैटर्न बदल दिया है। अब वे जनअदालत लगाने के बजाय गांवों से ग्रामीणों को अपने साथ ले जाते हैं और फिर उन्हें मार दिया जाता है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों की हत्या करने के पीछे नक्सलियों का मकसद लोगों में अपनी दहशत कायम करना है। इसी के चलते वे एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। दूसरी ओर ग्रामीण खौफ के चलते मामले की शिकायत पुलिस में नहीं करते। इन घटनाओं का खुलासा भी उस वक्त हुआ, जब आरक्षक के भाई की हत्या का मामला सामने आया। उन्होंने बताया कि इस मामले की एफआईआर कुरुषनार थाने में दर्ज की गई है।
यह भी पढ़िए : छत्तीसगढ़ बार्डर पर तुलसी डोंगरी में हुई मुठभेड़ में ओड़िशा पुलिस ने एक माओवादी को किया ढेर, नक्सली का शव और पिस्टल बरामद
यह भी पढ़िए : छत्तीसगढ़ बार्डर पर तुलसी डोंगरी में हुई मुठभेड़ में ओड़िशा पुलिस ने एक माओवादी को किया ढेर, नक्सली का शव और पिस्टल बरामद
loading...

Post A Comment: