न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रविवार को नक्सलगढ़ कहलाने वाले बस्तर संभाग से लोक सुराज अभियान 2018 के तीसरे चरण का आगाज किया। इस दौरान सीएम का उड़नखटोला माओवाद प्रभावित कांकेर, बीजापुर व सुकमा क्षेत्र के गांवों में अचानक उतरा। जहां सीएम ने समाधान शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी समस्याओं व मांगों से रूबरू हुए। रविवार को मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा में ही रात भी गुजारी। इसे चुनाव से पहले बस्तर को साधने की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
बता दें कि सीएम की तीसरी पारी का यह अंतिम लोक सुराज है। विधानसभा चुनाव से पहले सुराज अभियान के जरिये वे जनता के बीच पहुँच रहे हैं। लिहाजा माना जा रहा है कि सूबे के मुखिया का यह एक तरह से चुनावी शंखनाद भी है, जिसके तहत वे ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलकर फीडबैक भी ले रहे हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ की सत्ता का रास्ता बस्तर से होकर गुजरता है, इसलिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लोक सुराज का शुभारंभ यहीं से करना ज्यादा मुनासिब समझा है।
Read More : चुनावी साल में वनमंत्री महेश गागड़ा पर कांग्रेस के जुबानी हमले तेज, कहा- विधायक की निष्क्रियता पर पर्दा डालने बीजापुर आ रहे सीएम !
वैसे भी मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की प्राथमिकताओं में बस्तर हमेशा से शामिल रहा है। अपने पहले कार्यकाल के बाद साल 2008 में जब चुनावी समर में उतरने की बारी आई तो पहली विकास यात्रा की शुरूआत सीएम ने मांई दंतेश्वरी की धरा दंतेवाड़ा से ही की थी। इसके बाद 2013 में दूसरे विकास यात्रा का आगाज भी उन्होंने यहीं से किया।

इस बार भी जब वे जून 2018 में अपनी तीसरी पारी के विकास यात्रा पर निकलेंगे, तो बहुत मुमकिन है कि दंतेवाड़ा एक बार फिर मुख्यमंत्री के चुनावी शंखनाद का गवाह बने। बता दें कि 2008 और 2013 के विकास यात्राओं के शुभारंभ अवसर पर शिरकर करने भाजपा के तत्कालीन शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी खास तौर पर दक्षिण बस्तर पहुंचे थे।
Read More : नीति आयोग के CEO ने नक्सल हिंसा पीड़ित बच्चों से की मुलाकात... बच्चों ने पूछा, आपके जैसा अफसर बनना है क्या करें, बोले- सच्ची लगन व मेहनत से पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी !
छत्तीसगढ़ में बीते 14 बरस से भाजपा की सरकार है। ऐसे में चुनावी साल में विकास यात्रा के बहाने सरकार की कोशिश जनता की नब्ज टटोलने की भी रहेगी। सरकार का फोकस इस बात पर भी होगा कि जनता में अगर सरकार विरोधी कोई बात हो तो वह सामने आ जाए और लोग अपनी बात सरकार के सामने रख सकें। सुराज अभियान में निकलने से पहले सीएम ने राजधानी में संपादकों से चर्चा के दौरान इस बात को खुद स्वीकार भी किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने साफ तौर पर कहा कि अगर कहीं पर एंटी इंकम्बेंसी जैसी बात होगी भी तो लोगों से मेल-मिलाप व बातचीत से यह दूर हो जाती है। इसी के मद्देनजर भाजपा संगठन द्वारा जनआशीर्वाद यात्रा भी निकाली जा रही है। इस कवायद के जरिये पार्टी जमीनी हकीकत से रूबरू होने के साथ ही विधायकों के कामकाज की समीक्षा भी करेगी। मुख्यमंत्री खुद रविवार को दंतेवाड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों का खाका खीचेंगे।
तीन जिले के अफसरों की लेंगे बैठक : लोक सुराज अभियान में दंतेवाड़ा पहुंच रहे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह दक्षिण बस्तर के तीन जिलों के अफसरों की समीक्षा बैठक लेंगे। कलेक्टोरेट परिसर में नवनिर्मित कंपोजिट बिल्डिंग में होने वाली इस बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा सीएम करेंगे। सीएम के प्रवास को लेकर प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने तैयारियों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
रविवार की शाम दंतेवाड़ा, सुकमा व बीजापुर जिले की रिव्यू मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री प्रेसवार्ता भी लेंगे। इसके बाद वे दंतेवाड़ा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। सीएम के इस बड़े कार्यक्रम को लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतेजाम किए गए हैं। कलेक्टोरेट परिसर व सर्किट हाउस में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के अलावा नगर के चप्पे-चप्पे पर सशस्त्र जवान हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
Read More : दंतेवाड़ा में चल रहे नवाचार को फिर मिली राष्ट्रीय पहचान, हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में जिले को मिला ई-गवर्नेंस अवार्ड !
Read More : दंतेवाड़ा में चल रहे नवाचार को फिर मिली राष्ट्रीय पहचान, हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में जिले को मिला ई-गवर्नेंस अवार्ड !
loading...

Post A Comment: